Latest Updates
-
World Malaria Day 2026: एक नहीं 5 तरह का होता है मलेरिया, जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Anniversary wishes For Parents: पापा-मम्मी की 50वीं सालगिरह पर भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश और कोट्स -
World Malaria Day 2026: मलेरिया की जांच के लिए कौन से टेस्ट किए जाते हैं? जानें कब टेस्ट करवाना होता है जरूरी -
Sita Navami Wishes in Sanskrit: सीता नवमी पर अपनों को भेजें ये संस्कृत श्लोक और शुभकामना संदेश -
Sita Navami 2026 Upay: दांपत्य जीवन में आ रही है खटास? सीता नवमी पर करें ये 5 अचूक उपाय बढ़ेगा प्यार -
Sita Navami 2026: सीता नवमी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
PM जॉर्जिया मेलोनी के देसी झुमके वाले लुक ने जीता भारतीयों का दिल, यहां देखें लेटेस्ट झुमका डिजाइन्स -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खरबूजा, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
भयंकर गर्मी में शरीर को रखना है 'AC' जैसा ठंडा? डाइट में शामिल करें ये चीजें, लू को कहेंगे अलविदा -
शनि, राहु-केतु और नजर के प्रकोप से बचाएगा बैंगन का यह टोटका, जान लें करने का सही तरीका
रमजान 2019 : मार्केट में नहीं मिल रहा है रूह अफजा, इफ्तारी में ताजगी के लिए पीएं ये शरबत
चिलचिलाती गर्मी और रमजान (Ramadan) में रूह अफज़ा मार्केट से गायब हो गया है। इससे आम लोगों के साथ रोजेदारों के लिए ज्यादा परेशानी खड़ी हो गई है। कई सालों से इफ्तारी का हिस्सा रहा रुह अफजा पूरे दिन रोजा रखने के बाद इफ्तार के समय गला तर करने के साथ एनर्जी से लबरेज कर देता है। इस बार यह बाजार से गायब है।
अब इसके पीछे कारण चाहें जो हो, पर यहां हम आपको बता रहे हैं यहां कुछ ऐसे शरबत के बारे में जिन्हें आप रुह अफजा की जगह इफ्तारी के समय पी सकते हैं। ये शरबत आपको पूरे दिन की थकान मिटाने के साथ ताजगी लाने का काम करेंगे।

इन दिनों बढ़ जाती है मांग
गर्मी चरम पर है और रमजान भी चल रहा है। लेकिन इस बीच बाजार में रूह अफजा की कमी हो गई है। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। गर्मी में जहां रुह अफजा की डिमांड बढ़ती वहीं रमजान में भी इसकी काफी डिमांड रहती है। हालांकि भारत में रूह अफज़ा की कमी को देखते हुए पाकिस्तानी कंपनी हमदर्द ने भारत में की आपूर्ति करने की पेशकश की है।

तरबूज का शरबत है खास
अपने ठंडे गुणों के कारण गर्मियों में तरबूज खाने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद भरपूर पानी शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। गर्मियों में तरबूज का शरबत पीना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। खासतौर से जो लोग रोजे रख रहे हैं, वे शाम को इफ्तारी में तरबूज के शरबत से गला तर कर सकते हैं।गर्मी के मौसम में तरबूज़ का शरबत शीतलता और ताज़गी प्रदान करता है। तरबूज स्वास्थ्य के लिए भी फ़ायदेमंद है। यह आँखों के लिए वरदान है। इसके सेवन से बुद्धि तेज़ होती है। यह दिल का भी ख़ास ख़याल रखता है। यह वज़न घटाने में भी सहायक है।

आम पन्ना
गर्मी के दिनों में इसका रोजाना इस्तेमाल पेट की समस्याओं से दूर रखेगा और पाचनक्रिया को दुरुस्त रखने में भी सहायक होगा। यह एक बढ़िया पाचक पेय है। विटामिन सी से भरपूर हेने के कारण यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से आपकी रक्षा करता है। लू से बचाने के लिए ये यह टॉनिक की तरह काम करता है। साथ ही पसीने में शरीर से निकलने वाले सोडियम और जिंक का स्तर भी बनाए रखता है।

खस का शरबत
गर्मियों के मौसम में हाइड्रेट रहने के लिए और इफ्तारी के वक्त ताजगी पाने के लिए खस के शर्बत का भी सेवन कर सकते हैं। खस एक सुगन्धित घास होती है। इसकी ठंडी तासीर की वजह से गर्मियों में खस का शरबत बनाया जाता है। यह शर्बत पीने से प्यास बुझती है, शरीर की जलन मिटती है, दिमाग और शरीर में तरावट आती है व गर्मियों में होने वाला हीट स्ट्रोक दूर होता है। खस के शर्बत को पीने से शरीर हमेशा हाइड्रेट रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications