Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
नवरात्री में स्मोकिंग और गुटखा का सेवन करना सही है?, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय
क्या आप नवरात्री के व्रत और उपवास कर रहे हैं तो लेकिन पान मसाला खाना या सिगरेट पीना आपकी आदतों में शुमार है तो जान लीजीए ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा नवरात्रियों के दौरान व्रत-उपवास के नियमों का उल्लघंन करते हैं। शास्त्रों के अनुसार व्रत में वहीं वस्तुओं का सेवन करना चाहिए, जो सात्विक होने के साथ शरीर के लिए फायदेमंद होती है। डॉक्टर्स भी यही सलाह देते हैं।

हो सकती है हेल्थ समस्या
दरअसल व्रत के दौरान मदिरा, कैफीन, सिगरेट या तंबाकू का सेवन करने से व्रत करते समय समस्या हो सकती है और अधिक भूख या प्यास की समस्या हो सकती है जो व्रत में व्यवधान डाल सकते हैं। इसलिए व्रत में सिर्फ फलाहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

व्रत का अर्थ
दरअसल शास्त्रों में व्रत का अर्थ बताया गया है कि कोई भी बुरी आदत व वस्तु को छोड़ने और जीवन में सात्विकता लाकर ईश्वर में ध्यान लगते समय कर्म करके जीवन का निर्वाह करना चाहिए। इसलिए व्रत के दौरान तंबाकू खाने या सिगरेट पीने से या किसी तरह का नशा करने से व्रत को सफल नहीं माना जाता है।

धार्मिक मान्यता
महाशिवपुराण और कई शास्त्रों में लिखा गया है कि व्रत के दौरान किसी तरह का व्यसन यानी नशा नहीं करना सिर्फ इस दौरान सिर्फ फलाहार करना चाहिए।

सेहत बिगाड़ सकती है लत
व्रत हमें संयम और अनुशासन का पालन करना सीखता है। यह हमारे पाचन तंत्र को आराम देने के लिए होता है ताकि हम अनावश्यक वस्तुओं से दूर रहकर शरीर को आराम दें। व्रत उपवास में खाली पेट तंबाकू या सिगरेट का सेवन करने से घातक साबित हो सकता है। बीड़ी सिगरेट के सेवन से अमाशय, श्वास नालिक और मुख में छाले हो सकते हैं। जर्दे में निकोटिन पाया जाता है, जो कैंसर का कारक होता है।
गुटखें में सुपारी को चबाने युक्त बनाने के लिए एसिड का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ये नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा व्रत में चाय पीने से अधिक मूत्र आने की शिकायत हो सकती है जिससे शरीर में मौजूद आवश्यक तत्व बाहर निकल सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
