Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
होम्योपैथ दवाओं से भी हो सकता है नुकसान, इन बातों का रखे ख्याल
शरीर पर केमिकल का प्रभाव रोकने के लिए ज्यादात्तर लोग होम्योपैथिक दवाईयों को प्राकृतिक विकल्प मानकर इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इन दवाईयों के भी कुछ साइड इफेक्ट हो सकते है। होम्योपैथिक ट्रीटमेंट के दौरान खान-पान में काफी सावधानी रखने की जरूरत होती है। इन दवाईयों के सेवन के दौरान थोड़ी सी भी चूक की वजह से आपको इसके साइडइफेक्ट्स भुगतने पड़ सकते हैं। यदि आप भी अनजान हैं इनसे तो जरूर जानिए

बहुत धीरे-धीरे करती है असर
होम्योपैथिक दवाओं का सबसे बड़ा नुकसान यह है, कि किसी आपातकाल स्थिति के समय यह दवाएं आपके किसी काम की नहीं है, क्योंकि यह धीरे-धीरे असर करती हैं। सर्जरी या अन्य स्थियों में, जब मरीज को तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है, तब होम्योपैथिक आपकी कोई मदद नहीं कर सकती।

एनिमिया और आयरन की समस्या का हल नहीं
होम्योपैथिक दवाईयां पोषण संबंधी समस्या या पोषण की कमी होने की स्थिति में बिल्कुल भी प्रभावकारी नहीं होती। उदाहरण के तौर पर एनिमिया या आयरन की कमी और अन्य तत्वों की कमी होने पर होम्योपैथिक बेअसर साबित होता है। इन कमियों को सिर्फ डाइट या सप्लीमेंट के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है।

हो सकता है इंफेक्शन
इन दवाईयों का एक साइड इफेक्ट यह भी है कि डॉक्टर द्वारा दी गई दवाईयों का सेवन अगर निश्चित समय सीमा से अधिक समय तक किया जाए, तो इसका ओवर डोज लेना आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है। इससे पेट में इंफेक्शन और अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं।

परहेज करना होता है
होम्योपैथिक दवाईयों के सेवन से पहले और बाद में कई तरह का परहेज करना होता है। जैसे इसके आधे घंटे तक आप कुछ भी खा पी नहीं सकते हैं। ऑयली और खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन थोड़ी सी भी लापरवाही के चलते इस दवा के फायदों के जगह नुकसान पहुंच सकता है।

गंभीर समस्याएं हो सकती है
होम्योपैथिक दवाईयों हर किसी पर उतनी ही प्रभावकारी साबित हो, यह जरूरी नहीं है। लंबे समय तक इसके सेवन से अगर आप लाभ महसूस नहीं करते, तो समस्या के गंभीर होने से पहले ही डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

जरुरी नहीं की ये फायदा करें
कई बार होम्योपैथिक दवाओं का परामर्श आपके चिकित्सकीय इतिहास और बीमारियों पर भी निर्भर करता है। ऐसा न होने की स्थिति में यह दवाईयां आपको अपेक्षा अनुरूप लाभ नहीं पहुंचा पाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
