Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
बारिश में नहाने से हार्मोनल संतुलन रहता है सही और भी है कई फायदे, जाने कब नहीं नहाएं
बारिश का मौसम हर किसी को पसंद होता है। इस मौसम के आते ही गर्मी से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही कई लोगों को बारिश में भीगना पसंद होता है वहीं कई लोग बीमार होने से बचने के लिए भीगने से परहेज करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बारिश में भीगना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
दरअसल, बारिश का पानी बहुत हल्का होता है और इसका पीएच क्षारीय होता है। बारिश के पानी में नहाने से कई फायदे होते हैं। ये घमोरियां से निजात दिलाने के साथ चेहरे की चमक बढ़ाने का काम करते हैं।

बाल बनते है चमत्कारी
बारिश के पानी से बालों को धोना अच्छा होता है इससे आपके बाल इतने मुलायम और आकर्षण दिखेंगे, कि आप खुद विश्वास नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा बारिश के पानी से नहाना, त्वचा की बेहतर तरीके से सफाई करता है वह भी नैचुरली। आप अपनी त्वचा को साफ-सुथरा और स्वस्थ बना सकते हैं।

हार्मोन्स होते हैं संतुलित
अगर आपके शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ गया है तो उसे संतुलित करने के लिए आपको बारिश के पानी में नहाना चाहिए। कहा जाता है कि बारिश में भीगने से शरीर में हार्मोन्स का उत्पादन सही तरीके से होता है। इसके अलावा कान की समस्याओं से राहत पाने के लिए बारिश में भीगना फायदेमंद माना जाता है।

घमौरियों से छुटकारा
भीषण गर्मी के चलते अक्सर कई लोगों को घमौरियां हो जाती हैं। खासकर बच्चों को ये समस्या बहुत जल्दी हो जाती है। गर्मी के चलते त्वचा पर घमौरियों के रूप में निकलने वाले छोटे-छोटे दाने कांटे की तरह चूभते हैं, लेकिन जैसे ही आप बारिश में भीगते हैं घमौरियां कम होने लगती हैं। दरअसल, बारिश में भीगने की वजह से त्वचा का तापमान संतुलित होता है, जिसके चलते घमौरियों से निजात मिलती है।

त्वचा की समस्याओं से निजात
बारिश का पानी त्वचा और सौंदर्य को फायदा पहुंचाता है। इसमें भीगने पर शरीर, त्वचा और चेहरा प्रभावी तरीके से साफ होता है। इतना ही नहीं इससे त्वचा पर फोड़े-फुंसियों के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया का भी सफाया होता है। बता दें कि बारिश के पानी में मौजूद क्षारीय गुणों की वजह से त्वचा से संबंधित समस्याओं से आसानी से निजात मिल जाती है।

पहली बरसात से बचें
हम अकसर पहली बारिश का लुत्फ उठाना चाहते हैं। लेकिन चिकित्सकों की मानें तो पहली बरसात स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं होती। इससे न सिर्फ स्वास्थ्य खराब होने का खतरा बढ़ सकता है बल्कि त्वचा सम्बंधी बीमारियां भी हो सकती हैं। रैशेज, मुंहासे जैसी समस्याओं का अकसर पहली बरसात में भीगने से सामना करना पड़ता है। इसके पीछे एक वजह यह है कि बरसता की पहली फुहार प्रदूषित होती है, जिसका सीधा सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications