Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
क्या मास्टरबेट करने से पुरुष हो जाते है गंजे, जाने सच है या मिथक
सेक्स हमेशा से लोगों के बीच कौतूहल का विषय रहा है, जिसके बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा से जानना चाहते हैं। लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में सेक्स को लेकर बनी गलत धारणाओं के चलते सेक्स लाइफ खराब हो जाती है। खासतौर से मास्टरबेशन यानी हस्तमैथुन के बारे में पुरुषों में कई तरह की गलत धारणाएं प्रचलित हैं।
कई लोगों को लगता है कि मास्टरबेट करने से कमजोरी आती है और तो और कई पुरुषों को लगता है कि मास्टरबेशन की वजह हेयरफॉल की समस्याएं होने लगती है। लेकिन मास्टरबेट से जुड़ी ये दोनों ही बातें ही पूरी तरह गलत है। हेयरफॉल की पीछे हार्मोनल बदलाव और न्यूट्रिशन की कमी होती है। मास्टरबेट से इसका कोई लेना देना नहीं है, आइए जानते है इससे जुड़ा सच।

हस्तमैथुन से होता है हेयरफॉल की वजह
मास्टरबेट को लेकर कई मिथक लोगों के बीच फैलाई हुई है। इनमें से एक है मास्टरबेट करने की भ्रांतियां बालों के झड़ने से लेकर आंखों के अंधेपन तक हर चीज से जुड़ी हैं। लेकिन इन मिथकों का कोई वैज्ञानिक समर्थन या प्रमाण नहीं हैं। हस्तमैथुन करने से कुछ स्वास्थ्य हानियां होती हैं लेकिन यह किसी भी हानिकारक दुष्प्रभावों से संबंधित नहीं हैं। जबकि अध्ययन बताते हैं कि हस्तमैथुन करना आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

आनुवांशिक समस्या की वजह से भी
पुरुषों में हेयरफॉल की समस्या महिलाओं की तुलना में अधिक देखी जाती है। लेकिन इसके पीछे वजह हस्तमैथुन नहीं है। समय से पहले बालों का झड़ना मुख्य रूप से आनुवंशिकी के कारण होता है। सामान्य रूप से प्रतिदन किसी व्यक्ति के बाल औसतन 50 से 100 के बीच झड़ते हैं। जबकि इनके स्थानों पर नए बाल भी उगते हैं। लेकिन यदि यह चक्र बाधित होता है या आपके बालों के रोम क्षतिग्रस्त हो जाते हैं तो नए बाल नहीं उगते हैं। इस तरह से यह केवल बाल झड़ने की समस्या बन जाती है। इस समस्या का प्रमुख कारण आपके जीन होते हैं। वंशानुगत स्थिति को पुरुष-पैटर्न गंजापन या महिला-पैटर्न गंजापन के रूप में जाना जाता है। पुरुषों में पैटर्न गंजापन जवानी के दौर में जल्दी शुरु हो सकता है। समय के पहले बाल झड़ने के अन्य कारणों में शामिल हैं।

प्रोटीन की कमी से टूटते है बाल
शरीर में प्रोटीन की काफी भूमिकाएं होती है और बालों को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए प्रोटीन की जरुरत होती है। कई लोगों को लगता है कि टेस्टोस्टेरोन यानी पुरुषों के सेक्स हार्मोन की अधिकता की वजह से भी हेयरफॉल होने लगता है, लेकिन एक बात जान लें कि यौन संबंध बनाने और हस्तमैथुन की वजह से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। टेस्टोस्टेरोन का बढ़ा हुआ स्तर बालों के गिरने का मुख्य कारण नहीं है। बाल टूटने का मुख्य कारण डी.एच.टी यानी डीहाईडरोटेस्टोस्टरोन होता है जो बालों के स्कैल्प को तैलीय बनाते है जिससे हेयरफॉल होने लगता है।

हेयरफॉल के कारण
- हार्मोनल परिवर्तन
- सिर में होने वाले संक्रमण
- त्वचा संबंधी समस्याएं
- बालों में अत्याधिक खिंचाव
- बालों में कई प्रकार के रासायनिक उत्पादों का उपयोग
- कुछ दवाएं और विकिरण उपचार



Click it and Unblock the Notifications
