Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
क्यों आते है सेक्स से जुड़े सपने, जानिए इससे सेहत पर क्या पड़ता है असर
हम में से कई लोग ऐसे है जो सेक्स ड्रीमिंग की समस्या से गुजरते हैं, कोई सपने में अपने एक्स के साथ तो कभी अजनबी के साथ लवमेकिंग करते हुए का उत्तेजित सपना देखता हैं। इन सपनों को देखने के बाद लोग अक्सर लोग सुबह उठकर थोड़ा उत्तेजित सा महसूस करते हैं। और फिर बाकी सामान्य सपनों की तरह ही इस सपने को भूल जाते हैं।
लेकिन आपने कभी ये सोचा है कि आखिर इस तरह के इंटीमेट सपने आपको क्यों आते हैं और ऐसे सपनों आपको क्या संकेत दे रहे हैं?, दरअसल ये सपने कहीं न कहीं हमारे सेहत और मनोवैज्ञानिक से जुड़े होते हैं। कॅरियर और दूसरे तरह के तनाव कई बार आपके सेक्स लाइफ पर भी असर डालते हैं। आइए जानते है कि क्यों अक्सर इस तरह के इंटीमेसी के सपने आते हैं।

क्या हैं सेक्स ड्रीम्स
सेक्स ड्रीम्स असल में वो सपने हैं जिनमें हम खुद को किसी के साथ संभोग करता हुआ देखते हैं। पुरुष अकसर सपने में स्त्री अंगों को देखते हैं तो स्त्रियां भी अपने सपनों में पुरुष अंगों के बारे में ऐसा ही महसूस करती हैं।

सेक्स ड्रीम्स आने की वजह
सपने अक्सर अधूरी इच्छाओं और अनपेक्षित विचारों के रुप में सामने आते हैं। सपनें हमारी अवचेतना का हिस्सा होते हैं। इसकी वजह कुछ भी हो सकती है। अगर आपके रिश्तों में बोरियत आ गई है या कॅरियर में कोई टेंशन चल रही है तो आप अपने सेक्स लाइफ को खुलकर एंजॉय नहीं कर पाते हैं। तो ऐसे में सेक्स ड्रीम एक ज़रिया होता है जिसकी मदद से आप अपनी भावनाओं को ज़ाहिर कर सकते हैं। यदि आपके दिमाग में दिनभर यौन कल्पनाएं चलती रहती है तो ये सेक्स ड्रीमिंग बनकर दिमाग के पटल में उभरकर आ जाते हैं।

हो चुका है शोध
सेक्स ड्रीम्स पर अब तक कई शोध हो चुके हैं। मनोचिकित्सक और सेक्सोलॉजिस्ट मानते हैं कि, सेक्स सपने नींद की एक रैपिड आई मूवमेंट (आरईएम) एक्टिविटी है जो अनैच्छिक है। इसके सबसे अधिक होने की संभावना तब होती है जब आप यौन रूप से संतुष्ट नहीं होते हैं या आपकी कामुक इच्छाएं पूरी नहीं हो पाती हैं। चूंकि सेक्स ड्रीमिंग एक तरह से यौन गतिविधि का हिस्सा इसलिए इससे आपको एक तरह का सुख मिलता है।

थैरेपी की तरह कर सकते हैं इस्तेमाल
अगर आपकी सेक्सुअल लाइफ संतोषजनक नहीं है, तो आप अपने सेक्स ड्रीम्स को थेरेपी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। विशेषज्ञ, कपल्स को सेक्स से संबंधित सपने देखने की सलाह देते हैं जिनकी सेक्स लाइफ में कोई इंटीमेसी नहीं बची है।
उनके मुताबिक, ऐसा करने से कपल्स अपने सेक्स लाइफ के प्रति ज्यादा फोकस होते है और इससे सेक्स लाइफ में ज्यादा इंटीमेंसी फिर से वापस आ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
