Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
शादी से पहले जरुरी होगा HIV टेस्ट, गोवा सरकार बनाने जा रही है ये नया कानून
गोवा सरकार ने विवाह को लेकर नया बनाने का फैसला किया है। इस कानून के तहत अब शादी से पहले हर किसी को एचआईवी टेस्ट (HIV) करवाना अनिवार्य होगा। इस कानून को अंतिम रूप देने के लिए सरकार कानून विभाग से राय ले रही है। न सिर्फ एचआईवी टेस्ट बल्कि शादी के पहले थैलीसिमिया का टेस्ट भी अनिवार्य करने पर भी विचार किया जा रहा है। ताकि पीड़ित मां बाप की बीमारी बच्चों को न हो।

अगर जल्द ही इस कानून पर बात बनी तो आगामी मानसून सत्र में ही इसे कानून का रूप दे दिया जाएगा। 15 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरु हो रहा है। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि इन दोनो फैसलों को लेकर बात चल रही है। प्रस्ताव को कुछ विभागों के पास भेजा गया है। अगर बात बनती है तो इसे लागू करने में बिल्कुल भी देरी नहीं की जाएगी।
2006 में भी एचआईवी टेस्ट को लेकर कानून बनाने की बात की गई थी। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री दयानंद नारवेकर के इस प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल गई उस समय की तत्कालीन सरकार इसे विधानसभा की मंजूरी नहीं दिला सकी थी। जिस वजह से ये कानून लागू नहीं हो सका था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
