Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्मी से बचने के लिए जारी की चेतावनी, जाने क्या करें और क्या नहीं
देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को एक स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है जिसमें लोगों से ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, घरों में रहने और शराब के साथ-साथ चाय और कॉफी का सेवन करने से भी बचने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए ये परामर्श जारी किया है। आइए जानते है कि इस परामर्श में क्या करें और क्या ना करें के क्या सुझाव दिए गए हैं।

इन बातों का ध्यान रखें-
- तापमान अधिक होने पर धूप में लंबे समय तक रहने से बचें।
- यदि घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो छतरी या टोपी या तौलिए का इस्तेमाल करें
- गर्मी के अवशोषण से बचने के लिए हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
- लगातार पानी पीने और नमक वाले पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नींबू पानी, फलों का रस और ओआरएस का सेवन करें
- किसी भी पेय में 10 प्रतिशत से अधिक चीनी होने पर वो सॉफ्ट ड्रिंक बन जाता है और उससे बचना चाहिए
- तरबूज, खीरा, नींबू और संतरे जैसे फल खाएं
- बार-बार नहाएं और पर्दों, पंखे, कूलर तथा एसी का इस्तेमाल कर कमरे का तापमान कम करने की कोशिश करें।

12 से 3 के बीच बाहर जाने से बचें
एडवाइजरी में कहा गया है, ‘असहज या बेचैनी महसूस करने वाले लोग खासतौर से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बाहर आउटडोर में काम करने वाले मजदूरों को तुरंत ठंडे स्थान पर ले जाया जाए, कम से कम कपड़े पहनें, ठंडे पानी से शरीर पोंछे, कपड़े में लिपटी हुई बर्फ का इस्तेमाल करें और नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत इलाज के लिए ले जाएं।' इसके अलावा परामर्श में यह भी कहा गया है कि लोग कड़ी धूप खासतौर से दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर न निकलें।

आधे भारत में गर्मी की मार
लगभग आधा भारत पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी की चपेट में है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बीमार पड़ने से बेहतर है कि गर्मी से बचने के उपाय किए जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
