Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जाड़े में पीएं लौंग वाली चाय, सर्दी-जुकाम की हो जाएगी छुट्टी
सर्दियों में भला अदरक वाली चाय पीना किसे नहीं पसंद है। अदरक वाली चाय का नाम सुनते ही कुछ लोगों की ठंड यूं ही भाग जाती है। इसके अलावा ये चाय सर्दी जुकाम को भी दूर करती है।
अगर बात ठंड में सर्दी जुकाम और इम्यूनिटी बढ़ाने की हो रही है तो एक और चाय है जो आपके लिए ठंड के मौसम में किसी औषधि या दवा से कम नहीं है, तो वो है लौंग वाली चाय। लौंग वाली चाय ठंड के मौसम में होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन से दूर रख आपके मूड को भी फ्रेश रखती है।

मधुमेह को रखें नियंत्रित
लौंग की चाय शरीर में बनने वाले ग्लूकोज को नियंत्रित रख मधुमेह की समस्या से बचाता है। दररअसल लौंग में एक अन्य यौगिक होता है जिसे नाइजेरिसिन कहा जाता है, जो इंसुलिन स्राव और इंसुलिन का निर्माण करने वाली कोशिकाओं को बेहतर बनाता है। इसका मतलब यह है कि लौंग का संतुलित मात्रा में सेवन करने से ये आपके रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित रख सकता है।

सर्दी करे दूर
सर्दी के मौसम में इस चाय का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है, सर्दी में अक्सर सीने में जकड़न और कफ की समस्या हो जाती है। ऐसे में भी लौंग वाली चाय पीना आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगा। यह चाय पीने से शरीर के अंदर मौजूद कफ निकल जाएंगे और जकड़न भी दूर हो जाएगी।

मुंह की बदबू करे दूर
कई लोग अपने मौखिक स्वास्थय को लेकर ज्यादा अवेयर नहीं होते है, ऐसे में दांतों की समस्या और मुंह से बदबू भी आती है। लौंग वाली चाय से आपके मुंह की बदबू और दांतों से जुड़ी लगभग सारी परेशानियां दूर हो जाती है। इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया की समस्या से भी राहत मिलती है।

इम्यूनिटी पावर को बढ़ाएं-
लौंग में मैग्नीशियम की मात्रा भरपूर होती है जो हमारे बॉडी को सर्दियों में बैक्टीरियल इंफेक्शन से दूर रखने के साथ ही इम्यूनिटी पावर को भी बढ़ाने में मदद करता है।

पेट की समस्या करें छू मंतर
वह लोग जिन्हें आए दिन एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या परेशान करती रहती है, उन लोगों को लौंग की चाय जरूर पीनी चाहिए। इसको पीने से आपके पेट से जुड़ी हर परेशानियां खत्म हो जाएगी। देर ना करें और यह चाय आज से ही पीना शुरू कर दें।

ज्यादा न पीएं
इस चाय की तासीर गर्म होती है। एक दिन में दो कप से ज्यादा चाय न पिएं। इससे लंग्स और आंतों को नुकसान हो सकता है।
कुछ लोगों को लौंग से एलर्जी होती है। इसलिए प्रेग्नेंसी में लौंग की चाय अवॉयड करें।


ऐसे बनाएं चाय
2 से 3 लौंग को पीस लें, पाउडर बना लें। इस पाउडर को पानी में डालकर 10 मिनट तक उबालें। अब इसमें चाय की पत्ती और चीनी मिला लें। दूध डालकर थोड़ा उबालें और गैस बंद कर दें। चाय तैयार है गर्मागर्म सर्व करें और पी लें।



Click it and Unblock the Notifications
