Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
आप भी जरुरत से ज्यादा टाइट बेल्ट बांधते हैं, घट सकता है स्पर्म और बढ़ सकता है हड्डियों का दर्द
हमने कई पुरुषों को देखा है जो बेल्ट पहनने के आदी होते है, खासकर वर्किंग लोगों में ये आदत शुमार होती है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते है जो बेल्ट को कसकर बांधते हैं। हर दिन कमर पर टाइट बेल्ट बांधने की आदत न सिर्फ शरीर को नुकसान पहुंचाती है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है।
काफी देर तक कसी हुई टाइट बेल्ट आपके लिए पेट की बीमारियों की वजह बनती है बल्कि ऐसा करने से गले का कैंसर होने की भी आशंका रहती है। अगर आप भी हर दिन टाइट बेल्ट बांधते हैं तो आपको अपनी ये आदत आज ही बदल देनी चाहिए।

बढ़ जाती है जोड़ो की समस्या
लंबे समय तक टाइट बेल्ट बांधने से रीढ़ की हड्डी में अकड़न काफी बढ़ जाती है। सेंटर ऑफ ग्रैविटी में बदलाव आने के कारण घुटनों के जोड़ों पर भी जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ने लगता है, जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है।

पाचन में आने लगती है समस्या
टाइट बेल्ट पहनने से खाने का डाइजेशन ठीक से नहीं हो पाता है, टाइट बेल्ट बांधने से आपको एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है। इसके अलावा कब्ज की समस्या भी आपको घेर सकती है।

दब जाती हैं पेट की नसें
एक कोरियाई शोध की मानें तो कमर पर टाइट बेल्ट बांधने से अब्डॉमिनल मसल्स यानी पेट की मांसपेशियों के काम करने का तरीका बदल जाता है। दिनभर पेट की नसें दबी रहती हैं। ऐसा लंबे समय तक करने से पेल्विक रीजन से निकलने वाली आर्टरी, वेन्स, मसल्स और आंतों पर प्रेशर पड़ता है।

घटने लगती है स्पर्म काउंट
दिनभर टाइट बेल्ट बांधकर रखने से पुरुषों में स्पर्म काउंट में कमी आ सकती है जिससे पुरुषों की फर्टिलिटी घटने की आशंका बढ़ जाती है।

गले के कैंसर का खतरा
एक शोध के अनुसार, जो व्यक्ति ज्यादा मोटे होते हैं और बेल्ट ज्यादा टाइट पहनते हैं उनके पेट और जो भोजन की नली होती है, उनके वॉल्व के बीच में अधिक दबाव पड़ने लगता है। ऐसे लोग एसिड रिफ्लक्स जैसी परेशानी से जूझते रहते हैं। एसिड रिफ्लक्स के कारण पेट में बनने वाला एसिड ऊपर की ओर जाता है। वो आपके गले की कोशिकाओं को नष्ट करने का काम करता है, जिसकी वजह से ये कोशिकाएं नष्ट होकर कैंसर का रूप ले सकती हैं।

पांव में सूजन
अगर आप टाइट बेल्ट बांधते हैं तो आपको कमर में दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कमर के आसपास प्रेशर बनने से आपको पांव में सूजन की समस्या भी आ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
