Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सावधान! मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से सिर में निकल आएंगे सींग, रिसर्च में हुआ खुलासा
मोबाइल आज हमारे दिनचर्या का एक हिस्सा बन गई है। हम तकरीबन हर तरह से मोबाइल पर निर्भर रहने लगे है। फिर चाहे वह पढ़ना हो या काम करना हो या कुछ ऑर्डर करना हो। मोबाइल धीरे-धीरे हमारी जरुरत का हिस्सा बन गया है। हम मोबाइल के इतने आदी हो चुके है इसका असर मानव सरंचना को प्रभावित करने लगा है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में पता चला है कि मोबाइल का ज़्यादा इस्तेमाल करने वाले युवाओं के सिर में 'सींग' निकल रहे हैं। सिर के स्कैन में इस बात की पुष्टि हुई है। मोबाइल पर घंटों वक्त बिताने वाले युवा खास कर जिनकी उम्र 18 से 30 साल के बीच है, वो इस नई बीमारी के ज्यादा शिकार हो रहे हैं।

जी हां, बायोमकेनिक्स यानी कि जैव यांत्रिकी पर की गई एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि सिर को ज्यादा झुकाने के कारण युवा अपनी खोपड़ी के पीछे सींग विकसित कर रहे हैं। रिसर्चर्स के मुताबिक, मोबाइल फोन और टेबलेट्स पर अधिक समय बिताने पर सिर के पिछले हिस्से में एक अतिरिक्त नुकीली हड्डी देखी जा रही है। इसे 'टेक्स्ट नेक' का नाम दिया गया है। इसका आकार 2.6 सेमी. तक देखा गया है। मोबाइल-टेबलेट का अधिक इस्तेमाल करने वाले एक हजार से अधिक लोगों के सिर को स्कैन करने पर इसकी पुष्टि भी हुई है।
ये रिसर्च ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट यूनिवर्सिटी में किया गया है। रिसर्चर्स ने कहा कि देर तक फोन देखने के लिए लोग अपना सिर झुकाकर रखते हैं जिससे उनकी खोपड़ी के पीछे हड्डियां उग रही हैं, जो उभार के रूप में नजर आ रही हैं। 1800 में ऐसे उभारों को पहली बार देखा गया था, लेकिन तब यह बहुत दुर्लभ थे। अब हड्डियों के इस उभार को सिर के पीछे छूकर महसूस किया जा सकता है। उनके अनुसार मोबाइल फोन पर ज्यादा देखने के कारण युवाओं की खोपड़ी के पीछे हड्डियों का उभार तेजी से बढ़ रहा है।
रिसर्चर डॉक्टर जेम्स कार्टर का कहना है कि बच्चों की रीढ़ का आकर बदल रहा है। यही नहीं मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल करने के कारण उन्हें सिरदर्द, बैकपेन, गर्दन के साथ कंधों में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गैजेट को लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले कई मरीज मेरे पास आते हैं और सिरदर्द की शिकायत करते हैं, जबकि उनमें इसका कारण टेक्स्ट नेक है।

जिन लोगों में ये हड्डियां बाहर की तरफ निकल रही है, उन्हें इसका एहसास खुद हो जाता है। खास कर ऐसे लोग जो गंजे हैं, उनके सिर पर तो ये साफ-साफ बाहर से ही दिखता है। रिसर्च के समय जब डॉक्टरों ने 18 साल से 86 साल के लोगों के सिर के एक्स-रे किए तो पता चला कि ये हड्डियां 18-30 के लोगों के सिर में ज्यादा निकल रहे हैं जिसका आकार लगातार बढ़ता रह रहता है और ये कभी खत्म नहीं होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
