Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
आसान तरीकों से दूर करें गले की अकड़न, इन बातों का भी रखे ध्यान
गर्दन की अकड़न एक सामान्य सी समस्या है जो लम्बी सीटिंग जॉब और रात को गलत तरीके से सोने की वजह से होती है। गर्दन की अकड़न की वजह से कई तरह की परेशानी होती है। लम्बे समय तक कुर्सी पर बैठे रहने और कई अन्य कारणों की वजह से सर्दी के दिनों में गर्दन में अकडन की समस्या पैदा हो जाती हैं, ये दर्द धीरे-धीरे कंधे और बाजुओं में भी होने लगता हैं।
इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से गर्दन की अकडन के दर्द से जल्द छुटकारा मिल सकता है, आइए जानते है।

गर्दन में अकड़न होने पर कौनसे लक्षण महसूस होते है?
- कंधे में दर्द महसूस होना
- गर्दन की मांसपेशियों को अक्सर छूने पर दर्द होना
- सिर एक तरफ ही झुका रहना चाहिए
- ठोड़ी को कंधों की तरफ न कर पाना

सेंधा नमक
मैग्नीशियम सल्फेट से बना होने के कारण, गर्दन की अकड़न से आराम दिला सकता हैं। सेंधा नमक विभिन्न एंजाइम की गतिविधियों को नियमित करता है। तथा रक्त परिसंचरण में सुधार लाता है।

स्ट्रेचिंग
गर्दन की अकड़न होने पर गले की स्ट्रेचिंग लें, इससे भी आपके गर्दन की अकड़न दूर होती है। आइए जानते है कि आप कौनसी कौनसी स्ट्रेचिंग के जरिए गले की अकड़न दूर कर सकते हैं।
- अपने कंधों को आगे-पीछे करें।
- अपने कंधे के ब्लेड को कई बार एक साथ झटके।
- धीरे-धीरे अपने कान को कंधे की तरफ घुमाएं।
- धीरे-धीरे अपने सिर को साइड से घुमाएं।

सोने का तरीका बदले
सोने के कुछ तरीको को बदलकर आप गले की अकड़न से खुद को राहत महसूस करवा सकते हैं। बस आपको कुछ तरीकों को बदलने की जरुरत है।
- मजबूत गद्दे पर सोएं
- गर्दन ताकिया का यूज करें
- अपने पीठ या बाजू का सहारा लेकर सोएं
- सोने से पहले कुछ देर पहले आराम करें
- अगर आपको रात में दांत पीसने की आदत है तो माउथ गार्ड लगाकर सोएं।

एसेंशियल तेल
एसेंशियल ऑइल या आवश्यक तेल से मालिश करने से गर्दन दर्द में आराम मिलता हैं इसे बनाने के लिए आपको एक एक चम्मच पुदीना का तेल, लैवेंडर तेल, तुलसी का तेल, साइप्रस का तेल और जैतून के तेल को लेना है। इन तेलों का मिश्रण बना लें और उसे अपनी गर्दन पर लगा के मालिश करे।

बर्फ की सिंकाई
बर्फ की सिकाई से गर्दन दर्द में आराम मिलेगा, इसके लिए आपको बर्फ के छोटे टुकड़े को लेकर उसे एक कपडे में रख के गर्दन के उस जगह रखना है जहां पर दर्द हैं और कुछ देर तक इससे सिकाई करते रहे, बर्फ से सिकाई करने से उस जगह कि सूजन कम हो जाएगी, ऐसा आपको एक दिन में तीन से चार बार करना है।

एक्यूपंक्चर
हमारे शरीर में ऐसे बहुत सारे महत्वपूर्ण दवाब बिंदु होते हैं जिनके ऊपर छोटी छोटी सुई को चुभाके हमारे शरीर के बहुत सारे दर्द को ख़त्म किया जा सकता हैं, एक्यूपंक्चर के माध्यम से हम गर्दन के दर्द को ठीक कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
