Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
कई बीमारियों से बचाता है व्हाइट ब्लड सेल्स, जाने कैसे इन्हें बढ़ाएं
शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की तरह सफेद रक्त कोशिकाएं (व्हाइट ब्लड सेल्स ) भी होती है जो हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। ये शरीर को प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं और आपको संक्रमण से बचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। जब भी रक्त में इन कोशिकाओं की कमी होती है, तो आपकी प्रतिरोधकता कम होने लगती है।
ये कोशिकाएं लगातार शरीर में नष्ट होती रहती है और बनते रहते हैं। किसी स्वस्थ इंसान के प्रतिघन मिलीलीटर रक्त में ये 5000 से 11,000 तक होती हैं। एड्स, कैंसर और हेपेटाइटिस आदि में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या हो सकती है, हालांकि बेहतर आहार और दवाओं की मदद से सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। जानिए कैसे?

व्हाइट ब्लड सेल की कमी होने पर
जब व्हाइट ब्लड सेल काउंट की कमी हो जाती है तो उस व्यक्ति को ल्युकोपिनीया (leucopenia) नामक समस्या हो जाती हैं। इसमें शरीर में बीमारीयों से बचाव की शक्ति कम हो जाती है और एड्स, कैंसर और हेपेटाइटिस आदि रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

विटामिन ए, सी और ई
विटामिन ए, सी और ई से न केवल व्हाइट ब्लड सेल्स को सही तरीके से काम करने में मदद करता है बल्कि इनकी संख्या को भी बढ़ाता है। इसलिए ही इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप बीमार होने से बचे रहते हैं। गाजर, टमाटर, मिर्च, और स्क्वैश जैतून का तेल, बादम, और संतरा आदि का सेवन करें।

लहसुन
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीवायरल गुण व्हाइट ब्लड सेल्स निर्माण में मदद करते हैं और हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत कर बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं।

ग्रीन टी
इसमें मौजूद विटामिन सी, पॉलीफिनॉल के साथ-साथ अन्य एंटी ऑक्सीडेंट शरीर में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं तथा व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाते हैं।

जिंक
जिंक की कमी से ही सफेद रक्त कोशिकाओं में कमी आती है, जबकि जिंक युक्त आहार का सेवन व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ाने में मददगार है। इसलिए जितना अधिक हो सके, अपने आहार में जिंक को शामिल करें।

दही -
रोजाना दही का सेवन करने से व्हाइट ब्लड सेल की संख्या बढ़ने के साथ ही प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। यह एंटीबायोटिक की तरह काम करता और रोगों से लड़ने में मदद करता हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां
विटामिन व खनिज अधिक मात्रा की वजह से आहार में सब्जियां बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। इनसे लौह तत्व, विटामिन-ए, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-सी, कैल्शियम और फाइबर अच्छी मात्रा में मिलता है। इन में शक्तिशाली एंटीओक्सीडेनट्स होते हैं जो सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ाते हैं जिससे कैंसर का कारण बनने वाले फ्री रेडिकल्स नहीं बढ़ पाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications