Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
शरीर में बढ़ जाए यूरिक एसिड तो बदले अपनी डाइट, जाने क्या खाएं
शरीर में प्यूरिन के टूटने से यूरिक एसिड बनने लगता है। प्यूरिन खाने की चीजों में पाया जाता है। खाने के जरिए यह शरीर में पहुंचता है और फिर खून के जरिए किडनी तक। आम तौर पर यह मूत्र के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है लेकिन अगर कभी किसी कारण से रुकावट आ जाती है तो इससे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है। जिसकी वजह से गठिया जैसे रोग हो सकती है। शरीर में यूरिया के लक्षण बढ़ने से पैरों में दर्द, जोड़ों में दर्द, एड़ियों में दर्द महसूस होने के अलावा इसमें गांठों में सूजन आ सकती है।
इसके अलावा ज्यादा देर तक बैठने या उठने पर एड़ियों में दर्द होता है। यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षणों में शुगर लेवल का बढ़ना भी एक है। आप अपने खानपान से भी शरीर में यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है। आइए जानते है कि क्या खाकर आप शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कम कर सकते हैं।

कम प्यूरिन वाले खाद्य पदार्थ खाएं
शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को रोकने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है कि जिस खाद्य पदार्थ में प्यूरिन शामिल है उन्हें खाने से बचें। जैसे कि पीनट बटर, कॉफी, हॉल ग्रेन चावल, ब्रेड और आलू। अपनी डाइटरी हैबिट में बदलाव लाकर भी आप यूरिक एसिड से बच सकते हैं।

एल्कोहल कम पीएं
आप जितनी ज्यादा फैटी चीजें खाएंगे यूरिक एसिड के लिए उतना ही बुरा होगा। अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो फैटी और शुगर से भरपूर खान-पान से खुद को दूर रखें। यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या होने पर एल्कोहोल का सेवन न करें।

सेब का सिरका पीएं
सेब का सिरका बढ़े यूरिक एसिड में बहुत मददगार हो सकता है. पर इस बात का ध्यान रखें कि आप कभी भी सेब के सिरके को सादा न लें, इसे हमेशा पानी में मिलाकर लें।

फाइबर का सेवन करें
हाई फाइबर फूड लेने से आप बढ़े हुए यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। फाइबर शरीर में अतिरिक्त यूरिक एसिड को सोखने का काम करता है। तो समझ लें कि यूरिक एसिड बढ़े होने की स्थिति में फाइबर आपके लिए किसी रामबाण से कम नहीं होगा।

विटामिन डी का करें ज्यादा सेवन
यूरिक एसिड बढ़ जाने की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप सही आहार लें। अपने आहार में विटामिन सी को शामिल करें। विटामिन डी से भरपूर फलों का सेवन करें। ऐसा करने से आप बढ़े यूरिक एसिड के स्तर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। फलों में आप संतरा, चेरी, बेरी जैसे फलों कों शामिल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
