Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
आप भी सर्दियों में करते है हीटर का इस्तेमाल, जान लें इसके नुकसान

ठंड आते ही कई घरों में हीटर बाहर निकल आते हैं। आपने कई लोगों के घर में सर्दियों में बचने के लिए हीटर का इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। कई लोग सर्द मौसम में हीटर के आगे से हटते ही नहीं है। लेकिन आपको मालूम है कि हीटर का इस्तेमाल करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हीटर का ज्यादा इस्तेमाल शरीर से नमी सोखने का काम करते हैं, जो आगे चल कर काफी नुकसानदायक हो सकता है।
यह शरीर में ऑक्सीजन का लेवल भी घटाता हैं। आइए जानते है कि कैसे हीटर का इस्तेमाल करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

हवा को बना देता है ड्राई
इलेक्ट्रीक हीटर्स रूम में मौजूद हवा की नमी को सोखकर हवा को ड्राई बना देते हैं। ऐसे में वैसे लोग जो पहले से ही सांस संबंधी किसी तरह की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें दम घुटने की दिक्कत महसूस होने लगती है। इस परेशानी से बचने के लिए आपको हीटर इस्तेमाल करते वक्त रूम में एक बाल्टी भरकर पानी रखना चाहिए। साथ ही हीटर यूज करते वक्त सभी खिड़की-दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं कर देने चाहिए बल्कि थोड़ा बहुत वेन्टिलेशन जरूर रखना चाहिए।

झुर्रियां भी हो सकती है
हीटर जाड़े में राहत पहुंचाने का काम भले ही करते हों, पर ये त्वचा के लिए नुकसानदायक भी होते हैं। इनके ज्यादा प्रयोग से त्वचा रूखी हो जाती है। ये स्थिति आगे चल कर झुर्रियां बन जाती हैं और हम कभी इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकता हैं कि इसका कारण हीटर हो सकता है। हीटर की हवा त्वचा की क्वालिटी खराब करके र्सोंलग टिशूज को खराब कर देती है। ये टिशूज त्वचा के अंदर होते हैं और जिनके खराब होने से पिगमेंटेशन की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

आंखों में खुजली की समस्या
बिजली के हीटर से न सिर्फ आपके कमरे की हवा की नमी को खत्म कर देते है बल्कि आंखों की नमी भी ये छीन लेती है। जिससे ड्राई आई की समस्या भी हो सकती है। इसलिए जब कभी आप हीटर चलाएं तो घर के कई हिस्सों में पानी भरकर रखें, इससे हवा में नमी बनी रहेगी।

तापमान के साथ उतार-चढ़ाव
आप जब एक बार रूम में हीटर या ब्लोअर चलाकर बैठ जाते हैं तो आपके शरीर का तापमान उस हिसाब से खुद को अडजस्ट कर लेता है लेकिन फिर जब आप उस कमरे से बाहर जाते हैं तो फिर से शरीर के तापमान में अचानक से बदलाव होता है। शरीर के तापमान में इस तरह से उतार-चढ़ाव होने पर बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाती है।

आगजनी के घटना भी घट सकती है
हीटर के ज्यादा इस्तेमाल और इसके इस्तेमाल के समय थोड़ी सी चूक की वजह से शॉर्ट सर्किट और आग लगने की घटना भी घट सकती है इसलिए बच्चों और बुजुर्ग को रहते हुए घर में सोच समझकर हीटर का इस्तेमाल करें। और हीटर के इस्तेमाल के बाद हीटर बंद करना न भूले।

ऑयल हीटर हैं बेस्ट
सर्दियों में रूम का टेम्परेचर गर्म करने करने के साथ ही सेहत के लिहाज से ऑयल हीटर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसकी वजह यह है कि ये औरों की तुलना में वातावरण से कम ऑक्सीजन का अवशोषित करता है और इसी वजह से इस हीटर से कार्बन मोनोऑक्साइड का संचार भी कम होता है। हीटर के इस्तेमाल में बस यही गैस सबसे घातक होती है। जब इसी से छुटकारा मिल जाएगा तो हीटर के इस्तेमाल में कोई दिक्कत नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
