Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
क्या चंद्रग्रहण देखने से आंखों को नुकसान पहुंचता हैं, जानें सच
आज रात इस साल ( 2019) का आखिरी चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाई देगा। इस आंशिक चंद्र ग्रहण को पूरे देश में देखा जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 16 जुलाई की रात 1 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा और 17 जुलाई की सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। कई लोग आज रात होने वाले इस अद्भूत खगोलीय घटना को देखने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन कई लोगों में चंद्रग्रहण को लेकर गलतफहमी है कि जिस तरह सूर्यग्रहण को सीधी तरह नहीं देख सकते हैं, उसी तरह चंद्रग्रहण को भी नंगी आंखों से देखने में नुकसान होता हैं। विशेषज्ञों की मानें तो चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देखने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है, आइए जानते हैं इससे जुड़ी सच्चाई।

चंद्रग्रहण देखने में कोई नुकसान होता है?
एक्सपर्ट्स की मानें तो पूर्ण चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देखने में कोई नुकसान नहीं हैं। इससे आपकी आंखों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता। दरअसल, चंद्रग्रहण के 2 फेज होते हैं- एक है आंशिक फेज जिसमें चंद्रमा का कुछ हिस्सा धरती की परछाई से गुजरता है और दूसरा है पूर्ण चंद्रग्रहण जिसमें पूरा चंद्रमा, धरती की परछाई से गुजरता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सूर्य ग्रहण की तरह चंद्रग्रहण को देखने के लिए किसी तरह के स्पेशल ग्लासेज की जरूरत नहीं होती और आंशिक चंद्रग्रहण हो या फिर पूर्ण चंद्रग्रहण दोनों को ही नंगी आंखों से देखने में कोई नुकसान नहीं होता हैं।
दूरबीन या टेलिस्कोप से भी देख सकते हैं
एक्सपर्ट्स की मानें तो चंद्रग्रहण एक ऐसी आकाशीय घटना है जिसे आंखों से देखना पूरी तरह से सुरक्षित है और चंद्रग्रहण के शुरू होने से लेकर खत्म होने तक आप इसे सीधे आंखों से देख सकते हैं। आप चाहें तो चंद्रग्रहण की घटना को अच्छे से देखने के लिए दूरबीन या टेलिस्कोप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इन चीजों को इस्तेमाल करते वक्त आपको किसी तरह के स्पेशल फिल्टर की भी जरूरत नहीं होती।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
