Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
काम करते समय गाने सुनने चाहिए या नहीं, जानें रिसर्च क्या कहती है?
हम में से कई लोगों को काम करते समय गाने सुनना अच्छा लगता है। कुछ लोगों को ये ऑफिस में बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है और वहीं कुछ के मुताबिक ये उनकी एकाग्र क्षमता को बढ़ाता है। मगर ऐसे भी कुछ लोग हैं जिन्हें लगता है कि गाने सुनने से उनका ध्यान भंग होता है और उनकी प्रोडक्टिविटी में भी गिरावट आती है।
इस मुद्दे पर रिसर्च करने वालों की मानें तो गाना सुनते हुए काम करना अच्छी बात है और ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का काम कर रहे हैं।

क्या कहती है रिसर्च
नीदरलैंड के रेडबॉउंड यूनिवर्सिटी के सिमोन रिटर और ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के सैम फेर्गुसन ने ये स्टडी करने का प्रयास किया कि अलग अलग तरह के संगीत सुनने वाले व्यक्तियों की तुलना अगर शांत माहौल में काम करने वाले व्यक्तियों से की जाए तो उनके सोचने की प्रक्रिया में क्या बदलाव आता है।

संगीत से कहां मिलती है मदद
शोधकर्ताओं ने ये निष्कर्ष निकाला कि खुशमिज़ाजी वाला संगीत सुनने वाले व्यक्तियों को 'डाइवरजेंट थिंकिंग' में मदद मिलती है जो उनके क्रिएटिव थॉट प्रोसेस को दर्शाता है।
इस रिसर्च में ये बात भी सामने आयी कि व्यक्ति जब प्रॉब्लम-सॉल्विंग या लॉजिकल प्रक्रिया में लगा हो तब संगीत उसकी कोई मदद नहीं कर पाता है।

अन्य स्टडी
यूनिवर्सिटी ऑफ़ मयामी में हुई दूसरी स्टडी में पाया गया कि गाने ना सुनने वाले लोगों के मुक़ाबले में जो लोग गाने सुनते हुए काम करते हैं वो अपने कार्य को उनसे जल्दी पूरा कर लेते हैं और ज़रूरत पड़ने पर अच्छे आईडिया भी देते हैं।

सही संगीत का करें चुनाव
बहरहाल, रिसर्च में लगे लोगों के मुताबिक सही संगीत का चुनाव करके काम में उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है। उदाहरण के लिए, ऐसे गाने जो सरल नहीं हैं या फिर जिनके बोल आपने पहले नहीं सुने हैं, उनकी वजह से आपको काम में फोकस करने में दिक्कत हो सकती है। यदि आप कोई नया गाना भी सुन रहे हैं तब भी आपका ध्यान उस गीत की तरफ ही जायेगा। उस समय आप उस गीत को समझने की कोशिश में लग जाते हैं जिससे आपका काम प्रभावित होता है।

सुनें ऐसे गीत
ऊंची धुन वाले गीत सुनने के बजाय आप सुकून देने वाले गाने सुनें। आप ऐसे गीत चुन सकते हैं जिसमें ज़्यादा बोल ना हों। इससे आपको ज़रूर फायदा मिलेगा।

क्या करें अगर काम के दौरान नहीं पसंद गाने सुनना
अगर काम करते वक़्त आपको गाने सुनना पसंद नहीं है तो आप काम की शुरुआत करने से पहले या फिर ब्रेक के दौरान म्यूजिक सुन सकते हैं। इस अंतराल पर गाने सुनने से भी आप अपना स्ट्रेस कम कर सकते हैं और मोटिवेशन ले सकते हैं। काम करने के दौरान गाने सुनने का फैसला व्यक्तिगत हो सकता है क्योंकि कुछ लोग बेहद शांत माहौल में अपना बेस्ट परफॉरमेंस दे पाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
