Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
तैमूर को मच्छरों से बचाने के लिए करीना करती है ये काम, बहुत ही आसान है ये तरीके
तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। आए दिन तैमूर अपनी क्यूटनेट की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। कई बार लोग इवेंट पर करीना से पैरेंटिंग टिप्स और तैमूर से जुड़े कई तरह के सवाल पूछते है जैसे कि वो तैमूर को क्या खिलाती हैं, तैमूर के रुटीन और प्रेगनेंसी डाइट। करीना हालांकि ज्यादात्तर आउटडोर शूटिंग की वजह से बिजी रहती है लेकिन वो अपने लाड़ले से जुड़ी हर चीज पर खास ध्यान रखती है।

मौसम के बदलाव के साथ ही तैमूर के स्वास्थय को लेकर करीना कोई भी लापरवाही नहीं बरतती हैं। गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ा डर हर मां के लिए मलेरिया और डेंगू का होता है। यही वजह है कि तैमूर को मच्छरों से बचाने के लिए खास ध्यान रखती है। वो हमेशा इस बात को लेकर सर्तक रहती है कि कई मच्छर उनके लाड़ले को काट न लें।

मॉस्किटो पैच
मच्छरों से बचाने के लिए करीना कपूर हमेशा तैमूर के कपड़ों पर मॉस्किटो पैच लगाती हैं। इससे मच्छर पास नहीं आते हैं और ना ही काट पाते हैं। आप भी अपने बच्चे को मच्छरों से बचाने के लिए ये किफायती तरीका अपना सकती हैं। इसके अलावा और भी घरेलू उपाय जिससे आप भी अपने बच्चों को मच्छरों की चपेट से दूर रख सकते हैं।

नीम-नारियल का तेल
मच्छरों से बचाने के लिए करीना नीम और नारियल के तेल का इस्तेमाल करके एक स्प्रे तैयार करती हैं। इसके लिए 10 बूंदे नीम का तेल और 30 एमएल नारियल का तेल मिलाकर शरीर पर लगाएं।

गार्लिक स्प्रे
लहसुन में एलीसिन होता है जो मच्छरों को दूर रखने का काम करता है। करीना इस देसी तरीके से तैमूर को मच्छरों से दूर रखती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 5 से 6 कलियों को एक चम्मच मिनरल तेल में मिलाकर रातभर के लिए रख दें। अब इस मिश्रण में एक चम्मच नींबू का रस और 2 कप पानी मिलाएं। इस सॉल्यूशन को स्प्रे बोतल की मदद से घर के आस-पास और प्लांट में डालें।

बेकिंग सोडा और सिरका
बेकिंग सोडा और सिरका को जब मिलाया जाता है तो इस सॉल्यूशन से कॉर्बनडाइऑक्साइड निकलता है। ऐसे में करीना कार्बनडाइऑक्साइड का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए एक कप में सिरके में एक चौथाई बेकिंग सोडा मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। इस स्प्रे को कमरे के बाहर छिड़कें। इससे मच्छर पास भी नहीं भटेंकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications