Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मानसून में लीची खाने से करें परहेज, इसे ज्यादा खाने के भी है नुकसान
बिहार का मुजफ्फरपुर जिला इन दिनों लीची के साथ-साथ इंसेफेलाइटिस बीमारी के लिए भी चर्चा में है जिससे बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हो रही है और इसके लिए लीची को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। ऐसे में क्या आप भी लीची खाने से पहले यह सोच रहे हैं कि इसे खाना चाहिए या नहीं। लीची में पानी की काफी मात्रा होती है। इस फल में काफी विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते है। बावजूद इसके कुछ सावधानियां न बरती जाए तो लीची खाने से नुकसान भी हो सकता है। हम आपको बता रहे हैं लीची खाने के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में...

प्रतिरक्षा के लिए अच्छा
लीची एक अच्छा ऐंटीऑक्सिडेंट भी है। इसमें मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर में रक्त कोशिकाओं के निर्माण और लोहे के अवशोषण में भी मदद करता है, जो एक प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए रखने के लिए जरूरी है। रक्त कोशिकाओं के निर्माण और पाचन-प्रक्रिया में सहायक लीची में बीटा कैरोटीन, राइबोफ्लेबिन, नियासिन और फोलेट काफी मात्रा में पाया जाता है।

मानसून में खाएं सम्भलकर
लीची का फल वैसे तो गर्मियों के सीजन में ही पककर बिकने के लिए बाजार में आ जाते है जो कि बरसात के मौसम तक मार्केट में दिखते है। लेकिन आपको मालूम नहीं होगा कि बरसात में लीची खाना खतरनाक साबित हो सकता है। इसे खाने से आप 'लीची सिंड्रोम' के शिकार हो सकते हैं। इस मौसम में लीची खाना कितना नुकसानदायक हो सकता है। इससे न सिर्फ कई तरह के संक्रमण हो सकते हैं, बल्कि तेज बुखार और दस्त भी हो सकते हैं। अक्सर बरसात के मौसम में लीची सिंड्रोम के कैसेज सामने आते है।

खाली पेट कभी न खाएं लीची
खाली पेट लीची खाने से भी परहेज करना चाहिए। लीची के फल में एक्यूट एनसेफलाइटिस सिंड्रोम ( acute encephalitis syndrome ) या AES फैलाने वाला वायरस पाया जाता है और यह मस्तिष्क में सूजना पैदा कर सकता है। इसलिए इसे खास तौर पर खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे पेट दर्द होने की भी समस्या हो सकती है। अप्राकृतिक रूप से पकी या कच्ची लीची खाने से तेज बुखार, तेज सिरदर्द, चक्कर, उल्टियां व पेट में दर्द भी हो सकता है।

डायबिटीज रोगी न खाएं
डायबीटीज के रोगियों को लीची खाने के दौरान सावधान रहना चाहिए क्योंकि लीची की वजह से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल असंतुलित हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
