Latest Updates
-
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर
इन्हें खाने के बाद भूल से भी न पीएं दूध, ये हो सकते है साइडइफेक्ट्स
दूध सेहत के लिए वरदान है, एक गिलास दूध में सेहत के लिए कई पौष्टिक तत्व छिपे होते है। दूध पीने के वैसे अनगिनत फायदे आपने सुने होंगे। हम में से कई लोगों की सुबह दूध के बिना नहीं होती है। दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ चीजों के साथ दूध का सेवन आपकी सेहत के लिए घातक हो सकता है। कई लोगों को इस बारे में मालूम नहीं होता है इसलिए वो दूध के साथ गलत चीजों का सेवन कर लेते हैं।

उड़द
अगर आपने डिनर में उड़द की दाल खाई है तो रात को सोते समय दूध को पीने से बचें। इन दोनों का कॉम्बिनेशन स्वास्थ संबंधी कई परेशानियों का कारण बन सकता है। कुछ लोगों को रात को दूध पीकर ही सोने की आदत होती है, ऐसे लोगों को दाल खाने के बाद दूध पीने के बीच कम से कम दो घंटों का अंतराल जरूर रखना चाहिए।

नमक से बनी चीजें
कई लोगों को नाश्ते में दूध पीने की आदत होती है। ऐसे में ध्यान रखें अगर आप नाश्ते में कुछ नमक वाला खा रहे हैं तो इसके बाद या साथ दूध को बिल्कुल न पीएं। ऐसा करना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

अम्लीय पदार्थ न खाएं
दूध के साथ गाजर, शकरकंद, आलू, तेल, दही, नारियल, लहसुन जैसी चीजों का भी सेवन नही करना चाहिए और फिर भी यदि आप इन चीजों का सेवन करना चाहते हैं तो खाने से पहले या खाने के 2 घंटों का अंतरान जरुर रखें।

मछली के साथ
दूध की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसे किसी भी गर्म चीज के साथ नहीं पीना चाहिए। यह भी जान लें की मछली के साथ दूध भूलकर भी नहीं पीए, क्योंकि मछली की तासीर काफी गर्म होती है। जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदेय है।


सिट्रिक फल
दूध पीने से पहले और बाद में या फिर साथ में कुछ फल नहीं खाने चाहिए। अगर आप इसके साथ संतरा, अननास जैसे खट्टे फल का सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इनका साथ में सेवन करने से खाना सही से नहीं पचता और उल्टी की संभावना रहती है।



Click it and Unblock the Notifications