Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं
Ramdan 2019: तपती गर्मी में 15 घंटे रखने होंगे रोजे, जाने कैसे रोजेदार रखे खुद को फिट
रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। एक महीने तक रोजेदार पूरी निष्ठा के साथ बिना कुछ खाए और पानी पिए रोजे रखेंगे। गर्मियां में भूखे पेट रोजा रखना बहुत मुश्किल काम होता है। 42-43 डिग्री की तपती गर्मी में दिन भर बिना पानी पिए रहना और साथ ही कामकाज भी करना बहुत मुश्किल होता है। इस बार कुल रोजे की अवधि 14 घंटे 53 मिट है जो पिछले साल की तुलना में 7 मिनट कम है। लेकिन गर्मी में इतनी देर बिना खाए-पीएं रहने से लू लगने और डिहाइड्रेशन के खतरे की सम्भावना भी बढ़ जाती है।
लिहाजा रोजे रखते वक्त इस मौसम में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि रोजेदार हेल्दी तरीके से रोजे रख सकें। इस दौरान कुछ छोटी-छोटी गलतियों से बचकर रोजेदार रोजे को आसान बना सकते है।

थोड़ा-थोड़ा करके खाओ
गर्मी बहुत ज्यादा है। ऊपर से अधिकतर रोजेदार जब रोजा खोलते हैं तो जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। यह सीधे असर मेटाबॉलिज्म और आंतों पर पड़ता है। बॉडी एक मशीन की तरह है। अगर पूरे दिन कुछ नहीं खाया है तो शाम को एक बार ही बहुत खाने पर बॉडी सही तरीके से प्रतिक्रिया नहीं देगी। इसलिए रोजा खोलते वक्त हल्का खाना खाएं।

पानी पीएं
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए रोजा खोलते वक्त सबसे पहले पानी पिएं। लेकिन सादा पानी पीने की बजाए नींबू पानी और नारियल पानी बेहतर विकल्प है। कोशिश करें कि इफ्तार के वक्त रेड मीट न खाएं। इससे कॉलेस्ट्रॉल बढ़ता है, खाली पेट कॉलेस्ट्रॉल की अधिकता की वजह से दिल के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।

सहरी में खाएं कुछ पोष्टिक
तड़के खाए जाने वाली सहरी को कभी न छोड़ें क्योंकि यह आपके लिए मुख्य भोजन है, जिस पर पूरा दिन आपका शरीर निर्भर रहता है। रात में बादाम भिगोकर सुबह के समय खाएं। बादाम के साथ अपने दिन की शुरुआत करें और फिर फलों के साथ जूस या दूध का सेवन करें। तरबूज, खीरा, ककड़ी सहरी में जरूर खाएं।

खजूर जरुर खाएं
रोजा खोलने के लिए खजूर सबसे अच्छा माना जाता है। खजूर परंपरागत रूप से और स्वास्थ्य के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये ऊर्जा स्रोत और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें न सिर्फ फाइबर होता है बल्कि यह बीमारियों से लड़ने वाले एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी होते हैं।

पेट साफ करने के लिए ये खाएं
सब्जियों में फाइबर ज्यादा होता है जो कि स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। सेम की फली, मटर, चने आदि आदि को रमजान के दौरान अपने भोजन में शामिल किया जा सकता है। इनसे साफ दस्त लगता है और पेट साफ रहता है। इसके अलावा सेब, खरबूजा, केला, पपीता, अंजीर, एवेकेडो आदि को सुहूर में लें। इनसे पानी की कमी पूरी होगी।



Click it and Unblock the Notifications











