Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
डिहाइड्रेशन से ज्यादा खतरनाक होता है ओवरहाइड्रेशन, जाने इससे कैसे बचें
गर्मियों में ज्यादातर लोग आपको यही सलाह देंगे कि खूब पानी पिएं और तरल पदार्थ का सेवन करें। पर कितनी मात्रा में पानी पीना है और कितना तरल पदार्थ का सेवन करना है, इस बारे में कोई सेवन यह आपको कोई भी नहीं बता पाता। जबकि गर्मियों में डिहाइड्रेशन के साथ ही ओवरहाइड्रेशन भी हो सकती है जो कि सेहत के लिए खतरनाक है।
अधिक पानी पीने से भी कई तरह के नुकसान होते है एक वयस्क शरीर पहले से 60 प्रतिशत जल की मात्रा से बना हुआ होता है। इसके बाद शरीर में अधिक मात्रा में पानी की मौजूदगी से कई समस्याएं हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे?

कितनी मात्रा में पीएं पानी
कितनी मात्रा में दिन भर में पानी पीना चाहिए ये आपके शरीर की बनावट, उम्र और शारीरिक श्रम पर निर्भर करता है। अगर आपको खूब पसीना आता है तो आपको खूब पानी पीने की जरुरत होती है। वैसे सामान्य तौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में 2-4 लीटर पानी पीना चाहिए। विशेष स्थितियों जैसे-जिम, एक्सरसाइज, भारी मेहनत या गर्मी के कारण इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं। अगर आप हाइड्रेड रहने के लिए सामान्य तौर पर प्रतिदिन 5-6 लीटर से ज्यादा पानी पीते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर भी डाल सकता है।

हो सकती है दिमाग में सूजन
एक शोध में पाया गया है कि शरीर में ज्यादा मात्रा में पानी का संग्रहण होने से सोडियम का लेवल तेजी से घटने लगता है। जिससे सोडियम का स्तर घटने से मस्तिष्क में सूजन आ जाती है, जो कि खतरनाक हो सकता है। एक शोध में पाया गया है कि ज्यादा पानी पीने के कारण शरीर में असामान्य रूप से सोडियम कम होने लगता है इसलिए हाइपोट्रिमिया का खतरा बढ़ जाता है। सोडियम एक तरह का इलेक्ट्रोलाइट है, जो हमारे शरीर में पानी की मात्रा को नियंत्रित करता है।

क्यों लगती है प्यास
आमतौर पर ज्यादा सोडियम और कम पौटेशियम के सेवन से ज्यादा प्यास लगती है। नमक सोडियम से बना होता है इसलिए ज्यादा नमक खाने वालों को ज्यादा प्यास लगती है। नमक कोशिकाओं (सेल्स) से पानी को बाहर निकालता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा नमक खाते हैं, तो आपकी कोशिकाएं मस्तिष्क को जल्दी-जल्दी प्यास लगने का संकेत भेजने लगती हैं।

ओवरहाइड्रेशन से फेल हो सकती है किडनियां
जिस तरह कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या होती है जो कि शरीर और स्वास्थय के लिए सही नहीं है, ठीक उसी तरह जरूरत से ज्यादा पानी पीने से ओवरहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ओवरहाइड्रेशन का असर सीधा किडनी पर पड़ता है। दरअसल किडनियां ही हमारे शरीर में पानी को फिल्टर करने का काम करती हैं। अगर आप रोजाना ज्यादा मात्रा में पानी पीते हैं, तो किडनियों पर काम का बोझ ज्यादा पड़ता है, जिससे लंबे समय में किडनी फेल होने का भी खतरा हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
