Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
इन कारणों से मुंह में होता है कसैलापन, जानिए इसके पीछे की असल वजह
बुखार के समय अचानक मुंह में कड़वापन सा महसूस होने लगता हैं। जिसके कारण खाने-पीने की चीजों का स्वाद नहीं मिल पाता। सामान्य तौर पर हम कई बार इसे मुंह के सूखापन समझकर नजरअंदाज कर देते है। लेकिन मुंह का कड़वा होने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं।
हो सकता है कि मुंह में कड़वापन किसी बड़ी का संकेता हो। अगर आपका मुंह कई दिनों से कड़वा है तो आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं मुंह का कसैलापन किन कारणों से होता है।

साइनस की समस्या
अगर आपको साइनस की समस्या है तो आपको लगातर कड़वापन की समस्या हो सकती हैं। साइनस की समस्याएं होने पर स्वाद तंतु प्रभावित हो जाते हैं।

गंदगी की वजह से
सामान्य तौर पर श्वास में मौजूद कीटाणुओं के कारण भी आपको मुंह में कड़वापन महसूस हो सकता है। जो मुंह की सही सफाई न होने के कारण पैदा होते हैं। इसके लिए मुंह की सफाई पर विशेष ध्यान दें और दिन में दो बार ब्रश करने के साथ ही जीभ को साफ करें। फ्लॉस करना न भूलें।

मल्टीविटामिन स्त्रोत का सेवन
बेहतर स्वास्थ्य के लिए हम प्रोटीन, विटामिन और अन्य पोषक तत्वों का सेवन करते हैं। लेकिन कई बार मल्टीविटामिन स्त्रोत के सेवन से शरीर में कुछ धातुओं की अधिकता हो जाती है। इनमें कॉपर,जिंक, क्रोमियम जैसी धातु की अधिकता कसैला स्वाद पैदा करती हैं।

प्रेग्नेंसी में भी महसूस होता है कसैलापन
प्रेग्नेंसी के दौरान मुंह में कसैला स्वाद महसूस होना आम समस्या है। शरीर को जरूरी पोषण देने के लिए मल्टीविटामिन आदि की दवाईयों में धातु की मात्रा अधिक होती है, जिससे ये समस्या हो जाती है। अगर आप कई दिनों तक कसैलापन महसूस करती हैं या कसैलेपन के कारण खाने-पीने में उल्टी हो जाती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

दवाईयों के कारण
कभी-कभी कुछ दवाओं का सेवन भी इसका कारण हो सकता है। दवाओं के साथ प्रयुक्त कुछ एंटीबायोटिक भी मुंह में इस प्रकार का स्वाद पैदा करते हैं। इससे बचने के लिए पानी अधिक पिएं और जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

कैंसर
कैंसर के मरीजों को भी अधिकांश समय मुंह कड़वा होने की समस्या रहती है। दरअसल कीमोथैरेपी के दौरान दवाओं का सेवन होने से मुंह का स्वाद इस तरह हो सकता है। इलाज के बाद यह समान्य हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
