Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
ऐलोवेरा के फायदे तो खूब सुने होंगे आपने अब नुकसान भी जान लें, गर्भवती महिलाएं न खाएं
आज तक आपने एलोवेरा को खाने और स्किन पर इसे लगाने को लेकर कई फायदों के बारे में सुना होगा। इसके जूस को पीने से होने वाले सभी फायदों से आप अच्छे से वाकिफ होंगे, पर क्या आप इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जानते है? हैरान मत होइए, यह सच है कि जिस एलोवेरा को आप बहुत सारी परेशानियों का रामबाण मानते हैं उसके कई नुकसान भी हैं। एलोवेरा में मौजूद लैक्सेटिव के कारण आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आपको किसी चीज़ से एलर्जी जल्दी होती है, तो एलोवेरा के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर संपर्क कर लें। आइए जानते हैं उन परेशानियों के बारे में...

स्किन पर करता है बुरा असर
एलोवेरा बहुत सारे लोगों की स्किन के लिए वरदान की तरह काम करता है, पर यह भी सच है कि इसका ज्यादा इस्तेमाल आप पर भारी पड़ सकता है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपकी स्किन पर रैशेज, खुजली और रेडनेस हो सकती है।

ब्लड शुगर
एलोवेरा का रोजाना सेवन आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। हाई बीपी से परेशान लोगों के लिए इसका सेवन अच्छा है, लेकिन लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह परेशानी की वजह बन सकता है।

IBS (इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम)
अगर आपको कब्ज या बाउल मूवमेंट की शिकायत है तो एलोवेरा जूस को अवॉइड करें, क्योंकि एलोवेरा जूस में मौजूद लैक्सेटिव आपकी IBS कि शिकायत को और बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से आपको डायरिया, पेट दर्द और लूज मोशन की शिकायत भी हो सकती है।

डिहाइड्रेशन
कई लोग सुबह-सुबह एलोवेरा जेल पीते हैं। कोइ इसे वजन कम तो कोई स्वस्थ रहने के लिए इसका सेवन करता है, लेकिन शायद आप इस बात से अंजान है कि जिस जूस को वो अपनी सेहत के लिए अच्छा मानकर पी रहे हैं, उससे उनको डिहाइड्रेशन की परेशानी भी हो सकती है।

दिल की धड़कनें होती है कमजोर
जिन लोगों को दिल से संबंधित कोई परेशानी हो उन्हें एलोवेरा के सेवन से बचना चाहिए। रोजाना इसके सेवन से अनियमित दिल की धड़कन और कमजोरी हो सकती है।

गर्भपात का खतरा
प्रेग्नेंट महिलाओं को भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद लैक्टेटिंग प्रोपर्टी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसके सेवन से उनका गर्भाशय संकुचित हो सकता है, जिस वजह से गर्भ में पल रहे बच्चे के जन्म में दिक्कत हो सकती है।

मसल्स कमजोर वाले न पीएं
एलोवेरा जूस में मौजूद लैटेक्स हमारी मांस-पेशियों को कमजोर कर सकता है। इसीलिए बिना डॉक्टर कि सलाह लिए इसका सेवन न करें।



Click it and Unblock the Notifications
