Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
आपको भी बिना मोजे के जूते पहनने की आदत हैं, सतर्क हो जाइए वरना हो सकते हैं ये नुकसान
आजकल बिना मौजे के जूते पहनना एक तरह से चलन बन गया है, लड़के हो या लड़कियां हर कोई स्टाइलिश दिखने के लिए बिना मौजे के जूते पहनते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि आपका ये स्टाइल का फंडा आपके सेहत पर भारी पड़ सकता है, जी हां, बिना मोजे के जूते पहनना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। ये बात एक शोध में सामने आई है।
इसलिए आज हम आपको बिना मोजे के जूते पहनने वाली आपकी इस आदत के नुकसान और उससे होने वाली बीमारी के बारे में बता रहे हैं। वैसे तो गर्मियों की शुरूआत होते ही लोग खुद को ठंडा रखने के लिए अलग-अलग उपाय अपनाते हैं। लेकिन पैरों को गर्मी और पसीने से बचाने के लिए लोग बिना मोजे के जूते पहनना पसंद करते है। जो उनके सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

पसीना सूखाने में दिक्कत
आम तौर पर एक दिन में पैर से 300 मिलीलीटर पसीना निकलता है तो आप समझ सकते है बिना मौजों के ये सारा पसीना जूतों में आसानी से नहीं सूख पाता है। बिना मौजे के पांव में नमी बढ़ जाती है। जूते में नमी और धूल बढ़ने से बैक्टीरिया पनपते है, जिससे एथलीट फुट जैसी समस्या हो सकती है।

छाले भी हो सकते हैं
बिना मौजो के लेदर और सिंथेटिक लेदर के जूते पहनने से हवा जूते के अंदर नहीं जाती जिस वजह से धूल, पसीना और गंदगी इकट्ठी हो जाती हैं जिससे पैरों में इंफेक्शन से संबंधित समस्याएं हो जाती हैं। इससे पांव में छोटे छाले भी पड़ जाते हैं।

मौजो के साथ पहने जूते
अगर आप पैरों में त्वचा संबंधी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो सबसे पहले हमेशा मोजों के साथ ही जूते पहनें, इसके अलावा आप जूते पहनने से पहले पैरों के तलवों को सूखा रखने के लिए एंटीपर्सिपरेंट स्प्रे करें। इसके साथ ही पैरों के तलवों में दर्द या खुजली होने पर नजरअंदाज न करें, वरना समस्या बढ़ सकती है।

ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है असर
शरीर के सही ढ़ंग से काम करने के लिए सबसे जरूरी है कि बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन सही रहे। लेकिन ज्यादा देर मोजा पहनने या टाइट मोजा पहनने से पैरों की नसें दबती हैं, जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है और पूरी बॉडी में सही तरह से रक्त संचार नहीं हो पाता है।

सही फिटिंग के जूते पहनें
कई लोग स्टाइल और पैसे बचाने के चक्कर कभी-कभी ऐसे जूते भी खरीद लेते हैं, जिन्हें पहनकर चलने में उन्हें कई समस्याएं होती हैं। खराब फिटिंग के जूते पहनना भी आपके लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर सकता है इसलिए हमेशा सही फिटिंग के जूतों का चुनाव करें।

रखें इन बातों का ध्यान
पैरों से निकलने वाला पसीने को मोजे सोखतें हैं, जिसके कारण बैक्टीरिया पनपते हैं और फंगल इंफेक्शन का कारण बनते हैं। इसके लिए हो सके तो कुछ देर पैरों को जूते से बाहर निकाल कर बैठें या जूती ढीला कर लें। मोजे हमेशा सही साइज के ही चुनें। बच्चों के लिए जब भी मोजा खरीदें तो एक साइज बड़ा खरीदें। मोजा हमेशा अच्छे मटेरियल वाला ही लें। सिंथेटिक मटीरियल से बने मोजे को लेने की बजाय सूती मोजे खरीदें वह कम नुकसान पहुचाएंगे। मोजा उतारते समय अगर एड़ियों या पैरों पर लाल निशान पड़ रहे हैं तो मोजा ढीला करें या नया लें।



Click it and Unblock the Notifications
