Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
300 रोगों की दवा है मुनगा, सेक्स पॉवर भी बढ़ाती है
मुनगा यानी ड्रमस्टिक्स और सहजन की फली के नाम से जाना जाता है। इसकी जड़ से लेकर फूल और पत्तियों तक सेहत का खजाना है। सहजन के ताजे फूल हर्बल टॉनिक है। ये दुनियाभर के कई देशों में इसका उपयोग किया जाता है वहीं भारत में, दक्षिण में इसे सांभर में डालकर बनाया जाता है। सहजन की फलियां सेहत और सौंदर्य के बेहतरीन गुणों से भी भरपूर है।
आयुर्वेद में 300 रोगों का सहजन से उपचार बताया गया है। इसलिए आज हम आपको परिचित करवाने जा रहे हैं, आइए जानते है इसके फायदों के बारे में।

दूध से चार गुना ज्यादा पाया
सहजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, सी और बी कॉम्पलैक्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। एक अध्ययन के अनुसार इसमें दूध की तुलना में 4 गुना कैल्शियम और दुगना प्रोटीन पाया जाता है। प्राकृतिक गुणों से भरपूर सहजन इतने औषधीय गुणों से भरपूर है कि इसकी फली के अचार और चटनी कई बीमारियों से मुक्ति दिलाने में सहायक हैं। यह सिर्फ खाने वाले के लिए ही नहीं, बल्कि जिस जमीन पर यह लगाया जाता है, उसके लिए भी लाभप्रद है।

पाचन की समस्या करें दूर
सहजन पाचन से जुड़ी समस्याओं को खत्म कर देता है। हैजा, दस्त, पेचिश, पीलिया और कोलाइटिस होने पर इसके पत्ते का ताजा रस, एक चम्मच शहद, और नारियल पानी मिलाकर लें, यह एक उत्कृष्ट हर्बल दवाई है।

गर्भावस्था में शिशु को रखें स्वस्थ
प्रेग्नेंसी के दौरान सहजन का फल और इसकी फूलों की सब्जी खाने से महिलाओं और शिशु के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। गर्भावस्था में इसका सेवन करते रहने से शिशु के जन्म के समय आने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।

स्पर्म को बढ़ाएं
सहजन का सेवन सेक्स पावर बढ़ाने में मदद करता है। इस मामले में यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद है। पुरुषों में यह शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने और स्पर्म को गाढ़ा करने में मददगार है।

सर्दी-जुकाम दूर करता है
बहुत ज्यादा सर्दी होने पर भी सहजन फायदेमंद है। इसे पानी में उबालकर उस पानी की भाप लेना बंद नाक को खोलता है और सीने की जकड़न को कम करने में मदद करता है।

किडनी की समस्या को रखें दूर
मुनगा किडनी की बीमारियों को भी दूर करने में काफी कारगर है। इसको खाने से किडनी में मौजूद अत्यधिक कैल्शियम हमारी बॉडी से बाहर निकल जाता है जिससे स्टोन (Stone Disease) से समस्या से छुटकारा मिलता है। अगर आपको स्टोन की समस्या है तो इसे खाने से दर्द और जलन में आपको राहत मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
