Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
सोशल मीडिया : फेसबुक पोस्ट से पता चल सकता है आपको डायबिटीज है या डिप्रेशन
कई लोग सुबह-शाम तक सोशल मीडिया में कई घंटे निकाल देते है। लेकिन अब आपको जानकर हैरानी होगी कि फेसबुक पर की गई पोस्ट से आपकी बीमारी का मालूम किया जा सकता है। हाल ही में हुए एक नये शोध में यह बात सामने आई हैं कि फेसबुक पोस्ट से बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। शोध में यह पाया गया है कि सोशल मीडिया पोस्ट से इंसान के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिल सकती है। यही नहीं सोशल मीडिया पोस्ट से डायबिटीज की बीमारी का भी पता लगाया जा सकता है।

शोध के जरिए वैज्ञानिकों का यह दावा है कि सोशल मीडिया उपयोग करने वाले इंसान का अपने शारीरिक और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर करते है। वैज्ञानिकों का यह मानना है कि जो यूजर पोस्ट में लिखता है वह उसके शारीरिक लक्षण को दर्शाता है।
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया और स्टोनी ब्रुक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ऑटोमेटिड डाटा कलेक्शन तकनीक के जरिए 1000 मरीजों के फेसबुक पोस्ट की हिस्ट्री का अध्ययन किया है। इसमें इन यूजर के सारे फेसबुक पोस्ट का अध्ययन किया गया है।
वैज्ञानिकों ने इन मरीजों से उनके इलेक्ट्रोनिक मेडिकल रिकॉर्ड डाटा और प्रोफाइल को लिंक करने की इजाजत ली। इसके बाद शोधकर्ताओं ने विश्लेषण के लिए तीन मॉडल बनाए और शोध किया।
इनमें से एक मॉडल में यूजर के फेसबुक पोस्ट की भाषा का विश्लेषण किया गया। दूसरे मॉडल में उम्र और रोगी के लिंग का विश्लेषण किया गया। तीसरे मॉडल में इन दोनों मॉडल को मिलाकर विश्लेषण किया गया।
शोधकर्ताओं ने फेसबुक पोस्ट के जरिए मरीज के शारीरिक लक्षणों का पता लगाया. इसके लिए 21 अलग-अलग परिस्थितियों को देखा गया। शोधकर्ताओं ने 10 परिस्थितियों की सटीक भविष्यवाणी की। यह भविष्यवाणी मरीज के पोस्ट की भाषा के आधार पर की गयी।
दरअसल, फेसबुक पर हम अपने व्यक्तित्व से संबंधित हर चीज डालते हैं। इन पोस्ट के जरिए व्यक्ति के भीतर क्या चल रहा है। इस बात का आसानी से पता लगाया जा सकता है। इस बात का पता लगाने में वैज्ञानिक सफल भी रहे।
हम कैसा महसूस कर रहे हैं और हमारी जीवनशैली कैसी है, यूजर हर बात को फेसबुक पर पोस्ट करते हैं। यहां तक की कई बार अपनी बीमारियों के बारे में भी पोस्ट कर देते हैं।
शोधकर्ताओं ने यूजर के फेसबुक डाटा के विश्लेषण से उसकी बीमारियों के बारे में भविष्यवाणी की जो कि ज्यादातर डिप्रेशन और डाइबिटीज से संबंधित थी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
