Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कैंसर को मात देने के बाद एक्वा थेरेपी ले रही है सोनाली बेंद्रे, जाने इसके फायदे
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे बीते साल जुलाई में कैंसर की खबर सुनाकर फैंस और बॉलीवुड को चकित कर दिया था। बाद में इस बीमारी से उबरने के लिए वो इलाज कराने के लिए वह न्यूयॉर्क चली गई थीं। कैंसर मुक्त होने के बाद सोनाली बेंद्रे मुंबई वापिस आ चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने कैंसर के इलाज और उस समय की बातें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने थेरेपी सेशन की एक वीडियो शेयर की है।

सोनाली बेंद्रे ने अपने एक्वा थेरेपी करते हुए नजर आ रही हैं। एक्वा थेरेपी के बारें में बहुत ही कम लोग जानते हैं। लेकिन इसे करने के आप कई रोगों से निजात पा सकते है। जानें इस थेरेपी के बारें में सबकुछ।

क्या है एक्वेटिक थेरेपी?
पानी के अंदर की जाने वाली एक्सरसाइज प्रोग्राम को एक्वेटिक थेरेपी कहते हैं। यह चिकित्सा का एक लाभदायक रूप है जो विभिन्न चिकित्सा स्थितियों के लिए उपयोगी है। एक्वेटिक थेरेपी में पानी के भौतिक गुणों का उपयोग किया जाता है, जिससे रोगी को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। एक्वेटिक थेरेपी एक फिजिकल थेरेपी है जो किसी प्रशिक्षित पेशवर की देखरेख में पूल या किसी एक्वेटिक इनवायरमेंट में किया जाता है। एक्वेटिक थेरेपी को वाटर थेरेपी, एक्वा थेरेपी, पूल थेरेपी, हाइड्रोथेरेपी, एक्वेटिक रीहबिलटैशन, थेरप्यूटिक अक्वेटिक एक्सरसाइज के रूप में जाना जाता है।

ये होते है फायदे
- शरीर के लचीलेपन में सुधार होना
- शरीर का बैलेंस बनाए रखना
- मांसपेशियों की ताकत बढ़ाना
- एरोबिक क्षमता को बढ़ाना
- चाल और गति को बढ़ाने में सहायता करना
- तनाव कम करना और आराम को बढ़ावा देना

ये लोग बनाएं दूरी
जिन लोगों को तेज बुखार, खुले घाव, अनियंत्रित दौरा विकार, सीओपीडी या अन्य समान श्वसन संबंधी समस्याएं, प्रेग्नेंसी क्लोरीन या ब्रोमीन एलर्जी, पानी को लेकर गंभीर भय और हेपेटाइटिस ए है तो वह इस थेरेपी से दूर ही रह तो बेहतर होगा।



Click it and Unblock the Notifications
