Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
आप भी चाय प्रेमी है, कहीं आप तो चाय पीते हुए नहीं करते है ये गलतियां
हमारे देश में चायप्रेमियों की कमी नहीं है, बहुत से लोग ऐसे है जिन्हें सिर्फ चाय पीने का बहाना चाहिए। हमारे यहां हर मौसम के अनुसार और कई वैरायटी की चाय मिलती है। हमारे देश विभिन्नताओं की तरह शहर बदलते ही चाय का स्वाद बदल जाता है। और थोड़ी आबोहवा बदलते ही चाय की खुश्बू बदल जाती है।
लेकिन हम में से कई लोग होते है, जो अक्सर चाय पीते हुए बहुत सी गलतियां कर लेते हैं। लेकिन ये गलतियां आप पर भारी भी पड़ सकती है। आइए जानते हम में से कई लोग चाय पीते हुए क्या-क्या गलतियां कर देते हैं।

खाली पेट न पीएं चाय
हम में से कई लोग खाली पेट चाय पी लेते हैं। इस वजह से एसिडिटी बढ़ने के साथ ही फ्री रेडिकल्स और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है और जल्दी बुढ़ापा आ सकता है।

चाय बनाते समय न करें गलती
चाय बनाते समय इसे अच्छी तरह उबालना तो जरूरी है लेकिन अतिरिक्त उबालना नहीं। चाय को अत्यधिक उबालकर या कड़क करके पीना सबसे बड़ी गलती है। यह तरीका एसिडिटी की वजह बनता है। इसके लिए पानी को अच्छी तरह उबालकर, आंच से उतारने से पहले ही उसमें चाय पत्ती डालें।

खाना खाने के बाद न पीएं चाय
कुछ लोगों की आदत होती है, खाना खाने के ठीक बाद चाय पीने की। लेकिन यह तरीका तो और भी गलत है। ऐसा करने से खाना खाने पर आपके शरीर को मिले पोषक तत्व अवशोषित नहीं हो पाते

सीमित मात्रा में पीएं
चाय का अत्यधिक सेवन हानिकारक है। कुछ मायनों में चाय बिल्कुल अल्कोहल की तरह है, जो आपकी मांसपेशियों को सक्रिय जरूर करती है लेकिन इसका अधिक सेवन बेहद हानिकारक है। इसका सीमित सेवन करें।

चाय मसाला का ज्यादा इस्तेमाल न करें
चाय में कुछ औषधियों जैसे तुलसी आदि का प्रयोग करना भी एक गलती हो सकती है, क्योंकि चाय में मौजूद कैफीन इन औषधियों के गुणों के अवशोषण में बाधक होता है।



Click it and Unblock the Notifications
