Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आपकी बोतल में होते हैं ढेरों बैक्टीरिया, ऐसे रखें साफ
रोजमर्रा की जिंदगी में पानी का पर्याप्त सेवन एक अहम कार्य है। पानी की बोतल का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में होता है लेकिन इसकी साफ सफाई भी बेहद जरूरी है। लंबे समय तक पानी की बोतलों का साफ नहीं रखने से इनमें बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं और कई बार बोतल से अजीब सी गंध भी आने लगती है।
इस वजह से आपको पेट में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह की बोतल की सफाई कैसे करें, ताकि वह साफ और स्वच्छ रह सके।

स्टेनलेस स्टील की बोतल
नमी वातावरण में बैक्टीरिया और जर्म्स पनपते हैं, इस वजह से ये बोतल बैक्टीरिया पनपने की जगह बन सकता है। बाहर से साफ दिखने वाली आपकी बोतल अंदर से काफी गंदी हो सकती है। इसलिए हर दिन के अंत में पानी की बोतल को उपयोग के बाद अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। विनेगर जैसे किसी क्लीनिंग एजेंट से बोतल की सफाई करना बेहतर है।
पूरी तरह से साफ करने के लिए बोतल में सफेद सिरका करीब दो ढक्कन बोतल में डालें। ढक्कन को बंद करने के बाद पानी की बोतल को अच्छी तरह से हिलाएं। बोतल को ब्रश से साफ करें। इसके बाद गर्म पानी से बोतल को धो लें।

कांच की बोतल की सफाई
कांच की बोतल को साफ करने का सबसे अच्छा उपाय है गुनगुना पानी। इसे साफ करने के लिए कुछ बूंदे डिश सोप की डालें। इसके बाद बोतल को अच्छी तरह से हिलाकर साफ करें। बाद में फिर गर्म पानी से धोएं और सूखने के लिए छोड़ दें।

प्लास्टिक की बोतल
प्लास्टिक की पानी की बोतल में सबसे ज्यादा मात्रा में रोगाणु पनपते हैं और ज्यादा देर तक इसे बंद रखने पर अजीब सी गंध भी आने लगती है। इसलिए प्लास्टिक की बोतलों के साथ थोड़ी अतिरिक्त सावधानी रखने की जरूरत है। सबसे पहले बोतल को साबुन और पानी से धो लें, ताकि इससे बदबू दूर हो सके।
यदि फिर भी बदबू नहीं जाती है, तो एक चम्मच ब्लीच और बेकिंग सोडा डालकर इसे पानी से भर दें और रात भर के लिए छोड़ दें। अगले दिन अच्छी तरह से इसे हिलाकर धोएं और सूखने के लिए छोड़ दें।
इसके अलावा अगर आप चाहे तो कुछ घरेलू तरीको से भी पानी की बोतल को साफ कर सकते है।


बेकिंग सोडा से
इसके लिए पानी की गंदी बोटल में 1 चम्मच बैकिंग सोड़ा और 2 चम्मच विनेगर डाल दें। अब इसे अच्छी तरह शेक करें और फिर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे बॉटल्स नेचुरली साफ हो जाती हैं। इसके बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं। अब बाहर से बॉटल साफ करने के लिए एक ब्रश लें उसको इस घोल में डालें। उससे इसकी नेक बॉटल का ढक्कन और जहां गंदा दिख रहा है साफ कर लें। बॉटल साफ हो जाएंगी।

नींबू
इसमें आधी बॉटल से कम पानी भर दें। फिर इसमें नींबू के छोटे-छोटे टुकड़ें करके पानी में डाल दें। अब इसमें दो चम्मच नमक डाल दें। अब आपको इसमें आइस क्यूब को डालना होगा। अब इसे अच्छी तरह शेक कर लें। इससे आपकी बॉटल अंदर से क्लीन हो जाएंगी। इनकी बदबूं भी चली जाएगी। इस प्रॉसेस को आप हफ्ते में एक बार यूज कर सकते हैं।

गर्मपानी से
पानी की बोतल को उबलते हुए गर्म पानी में 10 मिनट के डाल दें। इसके बाद पानी की बोतल को बाहर निकाल लें। इससे सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाएगें।



Click it and Unblock the Notifications
