Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
किशोरावस्था में यौन संबंध बनाने के हो सकते है दुष्परिणाम, कैंसर भी हो सकता है
किशोरावस्था एक बहुत ही संवेदनशील उम्र होती है ये लड़कपन का वो दौर होता है जब आप अपने विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो जाते है और यह आकर्षण उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए प्रेरित करता है। एक स्टडी के अनुसार कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाने से सबसे ज्यादा नुकसान लड़कियों को होता है। इसका कारण यह है कि इस उम्र में सही जानकारी न होने के कारण यौन संबंध बनाते समय लड़कियां स्वच्छता नहीं बरत पाती हैं जिसके कारण उन्हें यौन संचारित संक्रमण/रोग (STD), हर्पिस (herpes), एचआईवीस एड्स सहित अन्य यौन संचारित बीमारियां होने की संभावना सबसे अधिक होती है।
इसलिए कम उम्र में सेक्स करना हानिकारक होता है। आइए जानते है कम उम्र में यौन गतिविधियों में सक्रिय होने के क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं।

गर्भाशय कैंसर का खतरा
कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाने वाली महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। एक रिसर्च के अनुसार कम उम्र में ही शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाओं के शरीर में यौन संचारित विषाणुओं की संख्या बढ़ सकती है जिससे सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा मंडराता रहता है।

अनैच्छिक गर्भधारण का खतरा
आमतौर पर लड़कियों को 12 साल की उम्र में मासिक धर्म शुरू हो जाता है। एक बार मासिक धर्म शुरू होने के बाद कोई भी लड़की शारीरिक संबंध बनाने के बाद गर्भधारण कर सकती है। कम उम्र में लड़कियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती है इसलिए वे प्रेगनेंसी की परवाह किए बिना ही सेक्स करती हैं। इस लिहाज से कम उम्र में सेक्स करने के नुकसान हो सकते हैं क्योंकि सेक्स करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, यह उस समय लड़की या लड़के दोनों को नहीं मालूम होता है। इससे लड़की के चरित्र पर दाग लग सकता है।

संक्रमण
एक शोध में कहा गया है कि यौन संबंधों की वजह से होने वाला संक्रमण एक बेहद गंभीर समस्या है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कम उम्र में यौन संबंध बनाने से एसटीआई की चपेट में आने का जोखिम बढ़ जाता है।

रुक सकता है मस्तिष्क का विकास
कम उम्र के लड़के लड़कियों का दिमाग पूरी तरह विकसित नहीं होता है और इसी उम्र में शारीरिक संबंध बनाने से दिमाग पर नकारात्मक असर पड़ता है जिसके कारण शरीर एवं मस्तिष्क दोनों का विकास रूक जाता है। कम उम्र में यौन संबंध स्थापित करने से मस्तिष्क एवं छोटे-छोटे प्रजनन ऊतकों में भी इंटरकोर्स करने के बाद बड़ा परिवर्तन होता है जिसके कारण मस्तिष्क एवं बॉडी का विकास प्रभावित होता है। यही कारण है कि कम उम्र में सेक्स करना नुकसानदायक होता है।

मानसिक तनाव
अगर शारीरिक संबंधों के बाद रिश्तों में दरार पड़ जाए तो ये ज्यादा मानसिक तनाव और आघात को जन्म देता है जिसकी ज्यादातर शिकार लड़कियां हो



Click it and Unblock the Notifications
