Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
क्या होता है जब आप पसीना सूखने के लिए छोड़ देते हैं, जाने नुकसान
गर्मियां आते ही सबसे ज्यादा दिक्कत पसीने के कारण होती है। इस समय थोड़ी देर के लिए भी घर से बाहर निकलने पर पसीना निकलने लगता है। कई बार हम इसे पौंछ लेते है तो कई बार खुद ही सूखने के लिए छोड़ देते हैं लेकिन क्या आप जानते है कि पसीना सूखने से कई तरह की दिक्कतें भी होती हैं। आइए जानते है कि शरीर में आए पसीने को खुद ब खुद सूखने के लिए छोड़ देने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

होने लगती है खुजली
आप ने ऐसा कई बार महसूस किया होगा कि पसीना निकलने के बाद जब वह सूखने लगता है तो उस जगह पर बहुत तेज खुजली होने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पसीने के कारण धूल और बैक्टीरिया आपके शरीर से चिपक जाते हैं और बाद में बैक्टीरिया के कारण स्किन में खुजली होने लगती है।

हो सकती है घमौरियां
कई लोगों को गर्मी के दिनों में घमौरियों की समस्या हो जाती है। इसमें पीठ, पेट या बाहों पर लाल लाल दाने निकल जाते हैं। ऐसा पसीने के कारण शरीर में चिपके हुए बैक्टीरिया के कारण होता है।

डेड स्किन
हम में से कई लोग डेड स्किन की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय करते है क्या आपको मालूम में शरीर में डेड स्किन का एक कारण पसीना भी है। जब हम में से कई लोग पसीनें को पौंछने की वजह सुखने देते है तो वो पसीना सूखकर शरीर में एक परत के रुप में जम जाता है जिसकी वजह से डेड स्किन बनने लगती है।

रैशेज
जब पसीना आपके शरीर द्वारा सोख लिया जाता है तो खुजली तो होती ही है साथ ही साथ वहां पर रैशेज भी पड़ने लगते हैं। ऐसा शरीर के उन जगहों पर ज्यादा होता है जहाँ स्किन मुड़ी हुई या सिकुड़ी हुई हैं।

आने लगती है दुर्गंध
अगर आप ऐसा सोचते हैं कि बहुत ज्यादा पसीना आने पर आप पंखे के नीचे बैठकर पसीना सुखा लेंगें तो कोई बदबू नहीं आयेगी तो आप गलत हैं। ऐसे में सारा पसीना आपके कपड़ों से चिपक जाता है और फिर पूरे दिन उससे बदबू आती रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
