Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
क्यों कुछ लोगों के गालों में पड़ते है डिम्पल, खूबसूरती या किसी बीमारी की निशानी
जब कभी आप टीवी पर प्रिटी जिंटा, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम को मुस्कुराते हुए देखते है तो आप भी सोचते हैं कि काश! आपके पास उनके जैसे खूबसूरत डिम्पल होते। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि गालों में पड़ने वाले डिम्पल दरअसल शरीर के मांसपेशियों से जुड़ी एक बीमारी के वजह से होता है जिसे लोग अक्सर चेहरे की खूबसूरती से जोड़कर देखते है।
चेहरे की मांसपेशी जब किसी कारण से छोटी रह जाती है तो हंसते समय चेहरे को थोड़ा खींचना पड़ता है और ऐसी स्थिति में गालों में डिंपल पड़ते हैं ताकि उस कमी को पूरा किया जा सके। यह किसी व्यक्ति में तभी आ जाता है जब बच्चा मां के पेट में होता है। किन्हीं कारणों से सबक्यूटेनीयस कनेक्टिव टिशू में कुछ बदलाव हो जाता है और इसी बदलाव के वजह से गालों में डिम्पल बनते है। आइए जानते है।

जेनेटिक होते है डिंपल?
कुछ रिसर्च के अनुसार डिंपल जेनेटिक यानी आनुवांशिक होते है, हालांकि ये बिल्कुल भी जरुरी नहीं है कि अगर आपके माता-पिता के गालों पर डिंपल पड़ता है तो आपके भी गालों पर डिंपल पड़ेगा ही। हालांकि इस बारे में कुछ रिसर्च की अलग ही राय है।

मांसपेशियों की कमी की वजह से
विशेषज्ञों के अनुसार डिंपल इसलिए पड़ते हैं क्योंकि कुछ लोगों में गाल में मौजूद एक मसल दूसरों की तुलना में छोटी होती है और इस वजह से उनके गाल में गड्ढा सा दिखने लगता है, जिसे डिंपल कहते हैं। गाल में मौजूद इस मसल को जाइगोमैटिकस कहते हैं और अगर यह मसल बीच से बंट जाए या छोटी रह जाए तो गाल में डिंपल पड़ते हैं।

ठोडी में भी होते है डिम्पल
गालों में डिंपल के बाद, ठोडी में सबसे ज्यादा डिंपल होते हैं। कोई भी डिंपल किसी भी जगह हो, यह बॉडी टीश्यूज, मसल्स या कनेक्टिव टिश्यूज की संरचना में भिन्नता का परिणाम है।
लेकिन ठुड्डी यानी चिन पर पड़ने वाला डिंपल न जो जेनेटिक है और ना ही मांसपेशियों की कोई त्रुटि है बल्कि ठुड्डी में डिंपल तब पड़ता है जब मां के गर्भ में पल रहे बच्चे का लेफ्ट और राइट साइड की ठुड्डी की हड्डी आपस में नहीं जुड़ पाती है।

बचपन के डिंपल, बड़े होने पर गायब
कुछ लोगों के बचपन में गालों पर डिंपल पड़ते थे लेकिन बड़े होते ही उनके डिंपल गायब हो जाते हैं। इस रहस्य की वजह यह है कि बचपन में बच्चे के गाल में मौजूद बेबी फैट की वजह से डिंपल पड़ता है लेकिन जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता जाता है और गाल में मौजूद बेबी फैट खत्म होने लगता है, तो डिंपल भी दिखना बंद हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
