Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जानें पेट्स कैसे आपकी सेहत के लिए होते हैं हेल्दी, डिप्रेशन की सबसे बड़ी दवा है
कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि पेट्स रखने सेआप कभी डिप्रेशन का शिकार नहीं होते हैं। इसके अलावा आप बहुत हेल्दी महसूस करते हैं। घर में एक भी पालतू जानवर का होना, आपकी सेहत पर भी पॉजीटिव इफेक्ट्स डालता है। आपके हर पल और सुख-दुख में साथ निभाने वाला यह जानवर आपके जीवन में कई तरह पॉजिटिव रोल निभाता है। कई शोध कहते हैं कि घर में कोई भी पालतू जानवर हो, तो घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। व्यक्ति के अंदर से नेगेटिविटी दूर होती है।
इससे तनाव और अवसाद की समस्या भी खत्म होती है। घर में पेट्स पालने से आपकी सेहत पर कई तरह से पॉजिटिव एफेक्ट होता है जानें, पेट्स के होने से इंसान की सेहत पर क्या होता है असर

मूड ठीक करते हैं पेट्स
आप यदि ऑफिस से घर खराब मूड में लौट रहे हैं, तो अपने पालतू पेट के साथ थोड़ी देर खेलें। मूड हो जाएगा बेहतर। एक शोध के अनुसार, ऑफिस से घर लौटकर पेट्स के साथ समय बिताते हैं, तो सिर्फ 15 मिनट में ही स्ट्रेस व डिप्रेशन काफी हद तक कम हो जाता है।

कोलेस्ट्रॉल हार्मोंस का स्तर रखते है ठीक
पेट्स होने से आप शारीरिक रूप से एक्टिव रहते हैं। उनके साथ खेलते हैं, उन्हें बाहर ले जाते हैं, जिससे आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहती है। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल और हार्मोंस का स्तर ठीक रखता है।

एलर्जी व इंफेक्शन से बचाएं
आमतौर पर लोग सोचते हैं कि घर में पेट्स एलर्जी व इंफेक्शन होने का कारण होते हैं। रिसर्च से साबित हो चुका है कि घर में पेट्स के रहने से एलर्जी होने के चांस बेहद कम हो जाते हैं। यह आपका इम्यून सिस्टम भी फिट बनाए रखता है और आपके लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।

अकेलापन महसूस नहीं होने देता
आजकल कई लोग सिंगल रहना ज्यादा पसंद करते हैं ऐसे में कभी-कभी अकेलापन उदासी और डिप्रेशन का कारण बन जाता है। अकेले रहने से कई बार मन उदास रहता है। धीरे-धीरे तनाव घेर लेता है। घर में पेट होता है, तो अकेलेपन की कमी नहीं खलती। यह बैचलर्स के लिए उनके मनोरंजन का बेहतर साथी हो सकता है, इसके अलावा घर में बड़े-बूढ़ों का मन भी ज्यादात्तर पेट्स के साथ लग जाता है।

ब्लडप्रेशर नियमित रखें
ब्लड प्रेशर बढ़ने से शरीर के साथ कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप बचना चाहते हैं, तो अपने पेट्स के साथ कुछ पल बिताकर आप सुकून महसूस करेंगे। यही नहीं, यह धैर्य बनाए रखने में तो मदद करता ही है, आपको शॉर्ट टेंपर्ड होने से भी बचाता है।

एक्सरसाइज करने में करते है मदद
अगर एक्सरसाइज करते वक्त आपको थोड़ा सा भी आलस्य महसूस होता है तो आपको पेट्स रखने चाहिए। इससे आपकी एक्सरसाइज भी हो जाएगी और आप एक्टिव भी महसूस करेंगे। दरअसल, उसे बाहर ले जाते समय आपकी भी वॉक हो जाएंगी। यदि आप हर दिन 30 मिनट के लिए पेट एनिमल के साथ घर से बाहर निकलते हैं, तो आप गठिया और दूसरी कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं। 10-15 मिनट भी अपने पेट्स के साथ खेलने से आप और आपका पेट एक्टिव महसूस करता हैं।

कई लोगों के लिए सहारा होते हैं पेट्स
ट्रेंड डॉग बीमार व्यक्ति को जल्दी रिकवरी थैरेपी में भी हेल्प करते हैं। ब्लाइंड और दिव्यांग लोगों की मदद में भी काम आते हैं। पेट्स के साथ आपको फ्रैंडली होने की आवश्यकता होती है।



Click it and Unblock the Notifications