Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
अपनी खूबसूरत आंखों को इस तरह पहुंचा रहे नुकसान, इन तरीकों से करें केयर

प्रकृति ने आपको सबसे खूबसूरत गिफ्ट जो दिया है वो हैं आपकी आंखें। आंखों की वजह से ही आप पूरी दुनिया देख सकते हैं। दुनिया की खूबसूरती देखते हैं। अगर आंखे नहीं होती तो ये सब बेकार है, हर तरफ अंधेरा है। लेकिन आप अपनी आंखों का ख्याल नहीं रखते हैं, तो उसके नुकसान के बारें में आपको पता ही होगा। लैपटॉप स्क्रीन पर घंटो काम करना, आपकी आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। मोबाइल फोन, टैबलेट और देर रात तक टीवी देखना, ये सब आपकी आंखों के लिए काफी नुकसानदायक हो जाता है। जिसकी वजह से आंखों में सिरदर्द, आंखे सूखी होना, रोशनी धुंधली हो जाना, गर्दन या कंधे में दर्द भी इसकी वजह से दर्द शुरू हो जाता है। नींद के पैटर्न में गड़बड़ी की वजह से आपकी आंखों में दिक्कत शुरू हो जाती है। आंखों को गर्म पानी से धोना, आई ड्रॉप्स का यूज करना, आंखों को बार बार रगड़ना, आंखों को झपकाना नहीं, ये सब आपकी आंखों को काफी हार्म करते हैं। यहां बताई गई बातों पर अगर आप फॉलो करते हैं तो आप अपनी आंखों को आराम दे सकते हैं, साथ ही आंखों को नुकसान से बचा सकते हैं।
लगातार स्क्रीन से चिपके ना रहें
चाहे आपका ऑफिस का काम हो या स्मार्टफोन पर देर तक स्क्रॉल करना या फिर देर रात टीवी देखते रहना, आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन की नीली रोशनी सीधे आपकी आंखों पर जाती है। इससे आंखों पर दबाव पड़ सकता है। ये रोशनी रेटिना को नुकसान पहुंचाती है। जिससे आंखों की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
आर्टिफिशियल आई प्रोडक्ट का यूज करना
आंखों में दर्द से जल्द राहत पाने के लिए आप कई बार आई ड्रॉप या सेलाइन सॉल्यूशन का यूज करते हैं। ये उस वक्त तो फायदेमंद तो होता है लेकिन आंखों में रूखापन लाता है। कभी-कभी आप अनजानें में एक्सपायर्ड आई ड्रॉप्स का भी यूज कर लेते हैं। जिससे आंखों में रेडनेस, स्वेलिंग व आंखों में इनफेक्शन हो जाता है।

काम करते वक्त पर्याप्त पलके नहीं झपकाते
किसी भी गैजेट्स का यूज करते वक्त आप स्क्रीन में इतने तल्लीन रहते है कि अक्सर पलक झपकाना भूल जाते हैं। आप पलके नहीं झपकाएं तो आंखों में चिकनाई खत्म होने लगती है, जिससे सूखापन आंखों में आ जाता है।
अपनी आंखें रगड़ना
आप में से कई लोग काम के दौरान अपनी आंखों को रगड़ते हैं। आंखों को गर्म पानी से धोते हैं। आंखों को जोर से रगड़ने से कॉर्निया में खरोंच आ सकती है। इससे आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications