Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
क्या आप भी अपने बच्चें को सोने से पहले पिलाती हैं दूध, जानें क्या होते हैं नुकसान
दूध पीने के फायदे तो हम सब जानते हैं। शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी को कम करने के लिए दूध पीने की सलाह दी जाती है। बच्चों के लिए दूध अमृत के समान होता है इसलिए माएं बच्चों को सोने से पहले दूध जरुर पिलाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध हमारे शरीर के लिए जितना फायदेमंद होता है, उतना ही नुकसानदायक भी हो सकता है। खासतौर पर रात के समय बच्चों के लिए पीना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि इससे बच्चों को दांतों से जुड़ी समस्या हो सकती है। चलिए जानते हैं आखिर रात के समय दूध पीने से क्या नुकसान होता है-

जानें क्या होता है नुकसान
रात को दूध पीने के बाद ज्यादातर लोग अपने बच्चों को और न खुद ब्रश करते हैं जिसकी वजह से दांतों में कीटाणुओं का पनपना शुरू हो जाता है। ये कीटाणु दांतों में कीड़े लगने की संभावना पैदा करता है। जबकि ये कहा जा सकता है कि रात में दूध पीने वाले बच्चों में 60 प्रतिशत तक कीड़े लगने की आशंका रहती है। जो बच्चे दिन में दूध पीते हैं उनमें ऐसी परेशानी कम नजर आई।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि रात में सोने से पहले बच्चों को ब्रश जरूर करवाएं। सुबह के समय ब्रश करने से ज्यादा जरूरी है रात के समय करना क्योंकि सोते समय मुंह में लार कम बनती है। जिसकी वजह से कीड़े पनपने की संभावना ज्यादा होती है।

कैसे रखें दांतों को स्वस्थ
दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए जरूरी है कि दांतों की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। खासतौर पर बच्चों में इस अच्छी आदत को बचपन से ही डालना चाहिए। दांतों और जबड़ों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए मोटा अनाज खाएं। साथ ही फलों के जूस की जगह सीधे फल खाने को दें, इससे दांत मजबूत तो होंगे ही उनपर इनैमल की परत भी नहीं जमेगी। अगर किसी के दांत बहुत पीले हो गए हों तो बिना काटे अमरूद का सेवन करने से पीलापन चला जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











