Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आपके पेट से भी आती है गुड़गुड़ी की आवाज, कहीं आपको ये गंभीर बीमारी तो नहीं
पेट में गैस, कब्ज और दर्द की वजह से कई बारर पेट में बिना वजह गुड़गुड़ी की आवाज आती है, जिसे अधिकतर समय हम इग्नोर कर देते हैं। पेट में गुड़गुड़ी देरी से खाने की वजह से होता है। खाली पेट में गैस भरने की वजह से ऐसा हो सकता है, लेकिन अगर ये समस्या आपको लंबे समय से हो रही है, तो इस बात को इग्नोर ना करें। क्योंकि यह एक गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है।

आंत कैंसर का हो सकता है संकेत
अगर आपके पेट में लंबे समय से गुड़गुड़ी की समस्या हो रही है, जो इस पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ लोगों को दवा लेने पर भी पेट में गुड़गुड़ी की आवाजें आती है। ऐसे में आपको डॉक्टर्स की सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर्स आपको अल्ट्रासाउंड और एक्सरे करवाने की सलाह दे सकते हैं, क्योंकि इसके पीछे की वजह आंत का कैंसर भी हो सकता है। इस वजह से किसी भी साधारण सी समस्या को अनदेखा ना करें। अगर समस्या लंबे समय से हो रही है, तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें।

पेट में गुड़गुड़ी के अन्य कारण
बहुत से लोगों को जल्दी-जल्दी खाने की आदत होती है। ऐसे में वे भोजन को अच्छी तरह से चबाकर नहीं खा पाते हैं, जिसकी वजह से पेट में गैस भर जाता है। ऐसे में जब भोजन, आहार नली से नीचे की ओर आता है, तो उसके साथ ही हवा भी अंदर प्रवेश करती है। इस वजह से पेट में आवाजें आने लगती हैं। पाचन क्रिया के दौरान जब एंजाइम्स से खाना टूटता है, तो पेट में गैस बनने लगती है। इस कारण भी पेट से आपको आवाजें सुनाई दे सकती हैं।काफी समय से खाली पेट होने के कारण भी पेट में गैस बनने लगता है। इस वजह से भी आपके पेट से आवाजें आने लगती हैं।

कैसे करें बचाव
विशेषज्ञों की मानें तो दो समय खाने के बीच में हमें ज्यादा अंतर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा जब भी आपके पेट से आवाजें आएं, तो कुछ जरूर खा लें। अगर आप लंबे समय तक भूखे रहेंगे, तो आपकी आंते कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में खाना पचाना काफी मुश्किल हो सकता है।

इन बातों का रखें ख्याल
फाइबर और कार्बोहाइड्रेस से भरपूर आहार का सेवन करें।
अदरक को अपने डेली डाइट में जरूर शामिल करें।
अधिक समय तक भूखें ना रहें।
भोजन को चबा-चबाकर खाएं।
अधिक चाय और कॉफी का सेवन ना करें।
सुबह और शाम एक्सरसाइझ करें।
भरपूर नींद लें।
तला-भुना अधिक ना खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
