Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बहुत काम की चीज है नीम का तेल, हेयरफॉल से लेकर दांतों के दर्द को करता है दूर
नीम के लाभ के बारे में हर कोई वाकिफ है। इसकी पत्तियों से लेकर दातून तक सभी काफी उपयोगी है। नीम को जड़ी-बूटियों का खजाना कहा जाता है, जिसे बरसों से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह आपके अदंर इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ कई बिमारियों से भी बचाने का कार्य करता है। साथ ही, त्वचा से जुड़ा कोई भी रोग हो नीम उसे ठीक कर ही देता है। अगर बात करें हम नीम के तेल की तो यह त्वचा से मुंहासे, सोरायसिस, खुजली और दाद आदि को दूर करने में बेहद गुणकारी है।
नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। यदि नीम के तेल को हम अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें, तो इसके कई तरह के लाभ मिलेंगे। इसके तेल में अमीनो एसिड, विटमिन-ई और फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो स्किन को अंदर से पोषण देते हैं। इसके अलावा, यह तेल खुजली और फंगल इंफेक्शन को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। चलिए विस्तार से जानते हैं नीम के तेल के कुछ गुणकारी लाभ के बारे में-

पिंपल्स करें दूर-
पिंपल्स की समस्या आम बात है, लेकिन इसका उपाय नीम के तेल में मौजूद है। नीम में एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन पर पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। इसके अलावा, यह तेल मुंहासों के कारण चेहरे पर होने वाली सूजन और रेडनेस को भी कम करने में कारगर है।

दांत दर्द में दे राहत-
यदि आपको दांत के दर्द की शिकायत है तो नीम का तेल रामबाण इलाज है। इसके लिए आपको टूथब्रश पर नीम तेल की कुछ बूंदें डालनी है। उसके बाद दांतों की अच्छे से सफाई करनी है। अगर आप ऐसा कुछ दिनों तक करते हैं तो आपको दांत दर्द से जल्द छुटकारा मिल सकता है।

बालों का रूसी व झड़ना रोके-
इस बारिश व उमस वाले मौसम में अक्सर बाल झड़ने व रूसी की शिकायत बढ़ जाती है। नीम के तेल की 4 बूंदें नियमित रूप से करीब 1 महीने तक नाक में डालने से बालों का गिरना बंद हो जाता है। साथ ही हमारे बाल लंबे, घने व मज़बूत भी होते हैं। इसके अलावा नीम तेल के इस्तेमाल से आप सिर में खुजली होने की परेशानी से भी बच सकते हैं।

चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो-
हेल्थ एक्सपर्ट की राय में नीम का तेल स्किन से फाइन लाइन्स को दूर करता है और चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। खासतौर पर सर्दियों के दिनों में तेल में मौजूद विटामिन-ई ड्राई स्किन की परेशानी को दूर कर, उसमें नमी लाता है। यह स्किन के अंदर कोलाजेन को भी बढ़ाता है, जिससे स्किन मुलायम होती है। साथ ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ जाता है।

फंगल इंफेक्शन व खुजली से दे राहत-
नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। जिसकी मदद से फंगल संक्रमण व त्वचा में खुजली और एलर्जी को आराम से दूर किया जा सकता है। इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। बस आपको ज़रा से तेल को प्रभावित त्वचा पर रूई की मदद से 2 बार लगाना है।



Click it and Unblock the Notifications
