Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, 40 की उम्र में नहीं होगी ये बीमारी
40 की उम्र के बाद महिलाओं में आ रही खून की कमी, जानें कारण और बचाव
घर से लेकर बाहर तक आज कल महिलाएं सभी जिम्मेदारियां बखुबी निभा रहीं हैं। ऑफिस के काम के साथ घर में मौजूद हर सदस्य का ध्यान रखना, उनके खान-पीने का, सेहत का ध्यान रखने में ही उनका सारा समय बीत जाता है। ऐसे में वो अपनी सेहत की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाती हैं। जिसके कारण अधिकांश महिलाओं में एनीमिया की समस्या देखने को मिल रही है। खासकर 40 की उम्र के बाद महिलाओं में खून की कमी होने लगती है। इस उम्र में महिलाओं में खून की कमी होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।

उचित खान-पान न होना, पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लीडिंग होना, पाइल्स की समस्या होना और अच्छा दिखने के लिए वेट लॉस करने के कारण महिलाओं में एनीमिया की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं में भी खून की कमी पाई जाती है। 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव भी होते हैं, जो एनीमिया का कारण बन सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे की महिलाएं इस उम्र में अपना ध्यान रखकर खून की कमी से होने वाली समस्याओं को दूर कैसे कर सकती हैं।
एनीमिया के कारण
घर परिवार की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं अपनी सेहत की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती। जिसके कारण वो अपने खान-पान को नजरअंदाज करती हैं। डेली डाइट में आयरन की कमी के कारण हीमोग्लोबिन कम हो सकता है। महिलाओं में प्रेग्नेंसी की वजह से भी शरीर में खून की कमी हो सकती है। पीरियड के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग भी हीमोग्लोबिन की कमी का कारण बन सकता है। विटामिन और कैल्शियम की कमी के कारण भी ये समस्या हो सकती है। कई बर 40 की उम्र के बाद महिलाएं अच्छा दिखने के लिए अपना वजन कम करने लगती हैं। जिसकी वजह से वो अच्छी डाइट लेना छोड़ देती हैं। जिसके कारण भी महिलाओं में खून की कमी हो जाती है।

एनीमिया के लक्षण
थकान महसूस होना
दिल की धड़कन असामान्य होना
सांस लेने में परेशानी होना
ध्यान लगाने में भी मुश्किल होना
स्किन का पीला होना
चक्कर आना
सीने में दर्द होना
हाथों और पैरों का ठंडा होना
शरीर में ऐसे लक्षण मिलने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। और अपना हीमोग्लोबिन जरुर चेक करवाएं।
ऐसे दूर करें शरीर में खून की कमी
शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए सही आहार लेना बहुत जरुरी है। एनीमिया के लिए सबसे अच्छा भोजन आयरन से भरपूर खाना है। वहीं हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कोशिका उत्पादन के लिए विटामिन से भरपूर आहार लेना जरूरी हैं। इसमें ऐसे खाने की चीज़े भी शामिल होनी चाहिए जो आपके शरीर को आयरन को बेहतर तरीके से अब्सॉर्ब करने में भी मदद करें।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी सब्जियां आपके सेहत के लिए काफी लाभदायक है। पत्तेदार साग आयरन के सर्वोत्तम स्रोतों में से एक हैं। पालक खून की कमी के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपचार है। इसमें आयरन होने के साथ विटामिन बी 12, फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। पालक का आधा कप लगभग 35 प्रतिशत आयरन और 33 प्रतिशत फोलिक एसिड देता है।

विटामिन सी
विटामिन सी आपके शरीर को आयरन को अब्सॉर्ब करने में मदद कर सकता है। विटामिन सी से भरपूर खाना खाने की कोशिश करें। जैसे खट्टे फल या जूस, मिर्च और ब्रोकली। कुछ भोजन आपके शरीर के लिए आयरन को अब्सॉर्ब करना कठिन बना सकते हैं।
सलाद
चुकंदर, गाजर और शकरकंद को जूसर में मिक्स कर जूस निकाल लें। रोजाना एक बार पिएं। चुकंदर और सेब के जूस में शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। ये आपके शरीर में खूद की कमी को जल्द ही कम कर देता हैं।
अंकुरित अनाज
सुबह उठकर अंकुरित अनाज जैसे मूंग, चना, मोठ और गेंहू में नींबू का रस मिलाकर खाने से हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
