Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अकेलेपन से लड़ने में मदद कर रही एलेक्सा और सिरी, दिव्यांगों के दोस्त बनें स्मार्ट स्पीकर: ऑफकॉम

आज के डिजिटल टाइम में सबकुछ डिजिटल और AI पर शिफ्ट होती जा रही है, जिसमें स्मार्ट स्पीकर जैसे एलेक्सा और सिरी शामिल हैं, इनकी मदद से लोगों की जिंदगियां आसान हो गई हैं। खासतौर से उन लोगों के लिए जो अकेले रहते हैं, और जो फिजिकली डिसेबल हैं
नए ऑफकॉम रिसर्च के अनुसार, स्मार्ट स्पीकर उन लोगों की मदद करते हैं जो अकेले रहते हैं, इसके साथ ही विकलांग लोगों की मदद भी स्मार्ट स्पीकर की AI टेक्नोलॉजी कर रही है।
स्मार्ट स्पीकर का टेस्ट करने वाले 100 यूजर्स और 15 नॉन-यूजर्स के डीप सर्वे के दौरान, कुछ ने अपने डिवाइस को एक साथी की तरह बताया और कहा कि उन्हें इससे बात करना पसंद है।
कुछ विकलांग लोगों ने बताया कि इसका उनकी लाइफ पर काफी जरूरी प्रभाव पड़ा है। उनको पहले से ज्यादा फ्रीडम मिली है। उन्हें अपनी स्थितियों और क्षमताओं को मैनेज करने और यहां तक कि सुधार करने में हेल्प मिली है।
एक यूजर ने बताया कि मेरी देखभाल करने वालों को हर पांच मिनट में उठना नहीं पड़ता है।

ऑफकॉम रिसर्च ये भी पता चला कि महामारी के दौरान, यूके के घरों में स्मार्ट स्पीकर के यूजर की संख्या 2020 में 22 प्रतिशत से दोगुनी होकर 2022 में 39 फीसदी हो गई।
यूके कम्युनिकेशन ऑफिस या ऑफकॉम ने 100 स्मार्ट स्पीकर यूजर और गैर यूजर को इस रिसर्च में शामिल किया था। ऑफकॉम ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि कुछ लोगों ने इन स्मार्ट स्पीकर को एक दोस्त के रूप में बताया। खासकर वो जो अकेले रहते हैं। उन्होंने महसूस किया कि ये अकेलेपन से लड़ने के लिए अच्छा है और इस फैक्ट को पसंद करते हैं कि वे अपने स्मार्ट स्पीकर से बात कर सकते हैं।

हालांकि, दूसरी तरफ जिन लोगों के पास स्मार्ट डिवाइस नहीं हैं, उन्होंने कहा कि वे स्मार्ट स्पीकर को एक लक्ज़री के रूप में देखते हैं। कुछ लोग जासूसी किए जाने को लेकर भी चिंतित रहे। क्योंकि कई कॉन्फ्लिक्ट थ्योरी का दावा करते हैं कि ये डिवाइस "सुन सकते हैं"।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
