Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
रात में दूध के साथ करें दो इलायची का सेवन, लौट आएगी मर्दों की खोई हुई ताकत
पकवानों में सुगंध और जायका बढ़ाने वाली इलायची सेहत के लिए काफी लाभदायक साबित होती है, तो चलिए जानते हैं इसी छोटी से इलायची के स्वास्थ्य लाभ...
भोजन में इलायची का प्रयोग कर आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इलायची का दूध के साथ सेवन करना आपके दाम्पत्य सुख में भी इजाफा करता है,जानिए कैसे-

मर्दों की यौन क्षमता बढ़ाए
इलायची, उन पुरुषों के लिए रामबाण की तरह काम करती है, जिनमें यौन क्षमता की कमी आने लगती है। इलायची एक ऐसे टॉनिक के रूप में भी काम करती है जिससे कामोत्तेजना में इजाफा होता है। इसका सेवन करने के लिये दूध में इलायची डालकर उबालें। ठीक से उबल जाने के बाद इसमे थोड़ा शहद मिलाएं और नियमित रूप से रात को सोते समय इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको कमाल का फर्क महसूस होगा।

मुंह से बदबू का खात्मा
इलायची खाने से मुंह की बदबू दूर होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुंह से बदबू आने का कारण क्या है, जब आपका पेट खराब होता है तो मुंह से बदबू आने लगती है। ऐसे में हरी इलायची खाने से पेट का हाजमा ठीक होता है साथ ही इसमें मौजूद एक ताकतवर एंटीबैक्टीरियल रसायन की वजह से मुंह की बदबू भी खत्म होती है। इलायची को पानी में उबालकर एक कप पिएं। इसके अलावा जब यह खूब अच्छे से उबल जाए तो इसमे शहद मिलाएं और नियमित रूप से रात को सोते समय इसे पी लें।

बदहजमी से निजात
इलायची एसिडिटी में भी काफी असरदार है। बदहजमी, पेट फूलना जैसी समस्या इलायची चुटकियों में ठीक कर देती है। इसके लिए आपको बस हरी इलायची, खड़ा धनिया, लौंग,सुखी अदरक को मिलाकर पीसना होगा और गर्म पानी के साथ एक चम्मच लें। बदहजमी के कारण उठे सिरदर्द में हरी इलायची की चाय फायदा करती है।

रक्तसंचार
आयुर्वेद में इलायची को गर्म तासीर की माना जाता है। जो शरीर को अंदर से गर्म करती है। इससे बलगम और कफ बाहर निकालकर छाती की जकड़न को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही हरी इलायची फेफड़ों में रक्तसंचार की गति को तेज करता है। इससे सांस लेने की समस्या जैसे अस्थमा, जुकाम, जैसे रोगों में कमी आती है।

खराश होगी गायब
यदि गले में तकलीफ है और गला दर्द हो रहा है, तो सुबह उठते समय और रात को सोते समय छोटी इलायची चबा-चबाकर खाएं और गुनगुना पानी पीएं। इससे गले में खराश की समस्या में काफी आराम मिलेगा। जल्दी आराम पान के लिए इस प्रक्रिया को हर रोज अपनाएं।

हिचकी में दे राहत
हिचकी की समस्या काफी आम है, मगर बार बार हिचकी से हम काफी परेशान हो जाते हैं। बिना रुके हिचकी आना सबकी परेशानी का सबब बन जाता है। ऐसे में इलायची का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इलायची में वे गुण होते हैं जो हिचकी की समस्या से निजात दिलाते हैं।
स्मरण शक्ति बढ़ाए
इलायची स्मरण शक्ति को भी बढ़ाता है। इलायची के 5 तोला बीज को बादाम और पिस्ता के साथ भिगोकर महीन पीस लें। इसे दूध में पकाएँ जब गाढ़ा हो जाए तो इसमें मिश्री मिलाकर धीमी आंच में पकने दें। जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाएं तब इसका सेवन करें। इससे आपकी यादाश्त को बढ़ेगी ही साथ में आंखों की कमजोरी भी दूर होगी।



Click it and Unblock the Notifications
