Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत
बैंगनी आलू खाएं कब्ज को दूर करें, जानें दूसरे फायदे
पर्पल रंग के आलू सेहत के लिए गुणकारी होते है, विदेशों में मिलने वाले ये आलू अब हमारे देश में भी आसानी से मिलने लगे हैं। इन्हें आसानी से बाजार में देखा जा सकता है। ये आलू सफेद आलू के मुकाबले अधिक ताकतवर होते हैं। ये आलू देखने में बैंगनी रंग के होते हैं और सबसे अधिक दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं। इन आलू के रंग के आधार पर ही इन्हें बैंगनी आलू कहा जाता है। आइए जानते है कि विदेशी होने के बाद क्यों लोगों के बीच ये इतना लोकप्रिय हो गया है। इन आलू को खाने से सेहत को क्या लाभ मिलते हैं उसकी जानकारी इस तरह है।

कब्ज से मिले राहत
बैंगनी आलू में हाई फाइबर पाया जाता है और हाई फाइबर को पेट के लिए उत्तम माना गया है। दरअसल फाइबर युक्त खाना खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है और खाना भी सही से पच जाता है।

डार्क सर्किल करें कम
डार्क सर्किल को सही करने में भी ये आलू सहायक होते हैं और इन्हें खाने से काले घेरे एकदम सही हो जाते हैं। काले घेरे होने पर आप आलू को काट कर अपनी आंखों पर 15 मिनट तक रख लें। इन्हें आंखों पर रखने से आंखों को ठंडक प्रदान होगी और काले घेरे खत्म हो जाएंगे।

सूजन को करे कम
इन आलू में एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा अच्छी पाई जाती है और एंटीऑक्सिडेंट का सेवन करने से सूजन कम हो जाती है। इसलिए जिन लोगों को सर्दियों के मौसम में हाथ या पैरों में सूजन की शिकायत होती है। वो लोग बैंगनी आलू को जरूर खाएं। इतना ही नहीं ये आलू खाने से आंखे और दिल भी स्वस्थ रहते हैं।

ब्लड शुगर में फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए बैंगनी आलू कारगर साबित होते हैं और इन्हें खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। बैंगनी आलू में पाए जाने वाल तत्व ब्लड प्रेशर को कम कर देते हैं और ये कंट्रोल में आ जाता है। इसलिए अधिक रक्तचाप होने पर इनका सेवन जरूर करें।

पेट रखें सही
जिन लोगों को पेट में अक्सर इंफेक्शन हो जाता है, वो लोग ये आलू अपनी डाइट में जरूर शामिल कर लें। ये आलू खाने से पेट में इंफेक्शन नहीं होता है। वहीं इंफेक्शन होने पर अगर इन्हें खाया जाए तो इंफेक्शन सही हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications