Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
सीताफल जैसा दिखता है रामफल, इसे खाने से स्किन बनती है चमकदार और डायबिटीज रहता है कंट्रोल में
रामफल फल ठंड के मौसम में बाजार में बहुत देखने को मिलते हैं, इस फल में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का चमत्कारी गुण मौजूद होते हैं। रोजाना एक फल और सब्जी खाकर आप बहुत सारी बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर कहती हैं कि हर दिन एक लोकल फ्रूट जरुर खाना चाहिए, खासकर जो जिस सीज़न में होता है उसे तो जरुर खाना चाहिए। इन्हीं लोकल फ्रूट में से एक है जैसे रामफल।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ऋजुता दिवेकर ने रामफल के बारे में कई फायदेमंद बातें बताई है। जिसमें क्या वाकई डायबिटीज में रामफल खा सकते हैं? यहां जानें एक्सपर्ट ने क्यों कहा कि रामफल को रोजाना खाना चाहिए...

डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज में रोगियों के साथ ये सबसे बड़ी समस्या होती है कि डायबिटीज में क्या खाएं और क्या नहीं, खासकर जब फलों की बात आती है तो एक साथ कई समस्याएं बढ़ जाती है। रामफल एक हाइपर लोकल फल है जो मधुमेह के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें ब्लड शुगर कम करने वाले गुण होते हैं। इसमें ऐसे खनिज होते हैं जो उन्हें प्री-डायबिटीज और डायबिटीज के लिए सही बनाते हैं। इसमें एंटी-कैंसर गुण भी मौजूद होते हैं।

घावों का इलाज
रामफल का सेवन शरीर में कोशिकाओं की तेजी से वृद्धि करने में सहायक है। छोटे-मोटे घावों में यह फल बेहद असरदार होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रोपर्टी होता है जो कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद करती है।

इम्यूनिटी बूस्टर
मौसमी बीमारियों से बार-बार बीमार पड़ने वाले लोगों को रामफल का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन ए होता है। जिससे, रामफल खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। विटामिन बी की मात्रा भी इसमें अच्छी होती है जिससे, शरीर में सूजन कम होती है। इस तरह वायरल और मौसमी एलर्जी भी कम होती है।

हेल्दी स्किन
इस फल में फ्री-रैडिकल्स से होने वाले डैमेज़ को कम करने के लिए विटामिन सी मदद करता है। रामफल में विटामिन सी मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा फ्रिज़ी बालों को मैनेजबल बनाने के लिए भी यह अच्छा है।

कमजोर जोड़ों के लिए लाभदायक
कमजोर जोड़ों और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए रामफल एक लाभकारी फल हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने से शरीर में मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से लड़ने में मदद भी मदद कर सकता है।

पिम्पल्स
अक्सर, हार्मोन्स और प्रदूषण के वजह से 30 की उम्र में भी पिम्पल्स होने लगते हैं। इस स्थिति में रामफल का सेवन मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि, इस फल को पिम्पल्स को कम करने के लिए इस्तेमाल और खाया जाता रहा है। रामफल खाने से ना केवल पिम्पल्स कम होते हैं और स्किन पर हेल्दी ग्लो भी आता है।



Click it and Unblock the Notifications