Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
दिखने में क्रैनबेरी जैसा है ये फल, जानें इसे खाने से होने वाले फायदों के बारे में
गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में कई मौसमी फलों की बहार से छा जाती है। बाजार में तरबूज, खरबूज और कई तरह के मौसमी फल दिखने लगते हैं। इसी तरह एक और मौसमी फल है जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। लेकिन इसे गर्मियों में खाने से फायदा खूब होता है। ये फल है फासला। फासला एक ऐसा फल है, जिसका उत्पादन गर्मियों में होता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। गर्मियों में ज्यादातर लोग इस फल का शर्बत पीते हैं। यह शरीर को ठंडक प्रदान करके लू और गर्मी के थपेड़ों से हमें आराम दिलाता है। फालसा कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। गर्मी में मौजूद अन्य मौसमी फलों की ही तरह फालसा का भी सेवन करने से कई समस्याएं दूर होती हैं। यह फल औषधि के समान कार्य करता है। चलिए जानते हैं आज इस फल के अचूक फायदों के बारे में-

विटामिन सी है भरपूर
फासला विटामिन सी से भरपूर होता है। इसका खट्टा-मीठा रस खांसी-जुकाम और गले की समस्या को दूर करने में हमारी मदद करता है। इसके सेवन से संक्रमण से बचा जा सकता है।

लू और गर्म मौसम से करता है बचाव
फालसा की तासीर काफी ठंडी होती है। फालसा गर्मी के मौसम में लू लगने और उससे होने वाले बुखार से बचने का कारगर इलाज है। यह मस्तिष्क की गर्मी और खुष्की दूर करके हमें तरोताजा रखता है। इससे गर्मी में होने वाला चिड़चिड़ापन दूर होता है। इसके साथ ही उल्टी और घबराहट दूर करने में हमारी सहायता करता है।

ब्लड प्रेशर कर सकते हैं कंट्रोल
विटामिन सी और खनिज पदार्थों से भरपूर होने के कारण फालसा का सेवन करसे से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है।

पोषक तत्वों से हैं भरपूर
इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, लोहा, विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट आदि होने के कारण इसे सेहत का खजाना भी कहा जाता है।

खून की कमी को करता है दूर
खून की कमी को भी यह फल दूर करता है। शारीरिक तंदुरुस्ती प्रदान करता है। इसका जूस लगातार पीने से खून बढ़ जाता है। फालसा खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया से बचाव करता है। पाचन क्रिया होती है मजबूत - इसके सेवन से पाचन क्रिया भी मजबूत होता है।



Click it and Unblock the Notifications
