Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
सर्दी के मौसम में डेली डाइट में शामिल करें सेब, होंगे गज़ब के फायदे
कहते है डॉक्टर से दूर रहना है तो हर दिन एक सेब जरूर खाए। क्यूंकि ये न्यूट्रीशंस का ऐसा पावरहाउस है, जो हमें कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता हैं। सेब में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमारे शरीर को कैंसर, मोटापा, लो ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। ये सभी फ्रूटस में से सबसे हेल्दी फ्रूट माना जाता है। हर सीज़न में आसानी से उपलब्ध होने वाला ये रसदार फल डायटरी फाइबर पेक्टिन एसिड से भरा होता हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने, हेल्दी हार्ट को बढ़ावा देने और ब्लड शुगर स्पाइक्स को कंट्रोल करने के लिए भी जाना जाता है। इसके गूदे और छिलके पॉलीफेनोल्स से भरे होते हैं जो हमारे शरीर को ताकत देते है। खासकर सर्दियों के मौसम में सेब खाने के अपने विशेष लाभ है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है।
पोषण संबंधी लाभ: एक सेब जिसका वजन लगभग 100 ग्राम होता है और इसमें लगभग 51 किलो कैलोरी/215 किलो जूल, 2.5 ग्राम फाइबर, 0.5 ग्राम वसा, 0.6 ग्राम प्रोटीन, 100 मिलीग्राम पोटेशियम, 11.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 6 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। इसलिए हर रोज एक सेब खाने से लंबे समय तक बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

पोषण संबंधी लाभ:
एक सेब जिसका वजन लगभग 100 ग्राम होता है और इसमें लगभग 51 किलो कैलोरी/215 किलो जूल, 2.5 ग्राम फाइबर, 0.5 ग्राम वसा, 0.6 ग्राम प्रोटीन, 100 मिलीग्राम पोटेशियम, 11.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 6 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। इसलिए हर रोज एक सेब खाने से लंबे समय तक बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

सर्दियों में सेब का सेवन क्यों करना चाहिए?
मेटाबॉलिज्म बढ़ाए:
सेब में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म में मदद करता है। सेब कभी भी छिलके ना खाए, क्यूंकि इसके छिलके में भी कई सारे न्यूट्रीशंस होते है। ऐसे में सेब को छिलके समेत खाने के कई फायदे हैं। सेब अपने हाई फाइबर सामग्री के कारण बॉडी डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह लीवर और डाइजेस्टिव सिस्टम को जहरीले पदार्थों से भी बचाता है।

डाइजेशन में सुधार:
सेब एक ऐसा फल है, जिसको खाने के बाद दिन की शुरुआत होती है। ज्यादातर एक्सपर्ट का ये मानना है कि रोज सुबह एक सेब जरूर खाना चाहिए क्यूंकि, सुबह खाली पेट खाने से जबरदस्त फायदे मिलते हैं। सेब में अद्भुत फाइबर पेक्टिन होता है और ये घुलनशील फाइबर पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है। पेक्टिन, आपकी आंतों से पानी को सोखने का काम करता है और एक जेल बनाता है, ये पाचन को धीमा करता है और मल को बाहर धकेलता है। यानि जिनको कब्ज की समस्या रहती है, वो अगर हर रोज एक सेब खाए तो उनको इस समस्या से निजात मिल सकती है।

वेट लॉस में मददगार:
जो लोग बढ़ते वजन से परेशान है और इसे कम करना चाहते है, उनके लिए सेब बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सेब आपको वजन कम करने और पेट की चर्बी कम करने में मदद कर सकता है। इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है, इसलिए जल्दी भूख नहीं लगती। ऐसे में आपको अनहेल्दी जंक और फैटी फूड्स खाने की क्रेविंग नहीं रहती।

दिल की करें हिफाज़त:
सेब में पेक्टिन और पॉलीफेनोल्स हाई लेवल के होते हैं, जो हार्ट डिज़ीज से जुड़े रिस्क कम करने में मदद करते है। सेब की हाई फ्लेवोनोइड और पॉलीफेनोल तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और सेल्स में लिपिड ऑक्सीकरण को रोकने में मदद करते है।
डायबिटीज के रिस्क को करें कम: एक्सपर्ट का मानना है कि सेब में मौजूद हाई पॉलीफेनोल्स मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और ब्लड फ्लो में ग्लूकोज की मात्रा को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में नियमित रूप से अपनी डाइट में सेब को शामिल करने से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम कम होता है। इसके अलावा सेब में सबसे ज्यादा प्लांट बेस्ड कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो डायबिटीज में इंसुलिन को कंट्रोल करता है।



Click it and Unblock the Notifications
