Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Asperger Syndrome: क्या है एस्पर्जर सिंड्रोम? जिससे कंगना रनौत और ग्रेटा थनबर्ग भी पीड़ित, जानें लक्षण
एस्पर्जर्स सिंड्रोम से ग्रसित लोगों को किसी शख्स से बात करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग ज्यादा लोगों से दोस्ती नहीं कर पाते हैं। उनको किसी से अधिक देर तक बात करने में परेशानी होती है। ऐसे शख्स किसी से घंटों बातचीत नहीं कर सकते हैं। ये सिंड्रोम पीडीडी प्रकार का ही सिंड्रोम है। इस सिड्रोंम में कई सारे लक्षण होते हैं जिसमें ये अलग-अलग लोगों में कम या ज्यादा हो सकते हैं। Asperger's syndrome को अब तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ये ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी) की ही कैटेगरी में शामिल है।

एस्पर्जर सिंड्रोम क्या है ?
अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं जिसे एस्पर्जर सिंड्रोम है, तो आप इस बात पर गौर करते होंगे कि वो दूसरे से अधिक स्मार्ट होते हैं लेकिन उनको सोशल होने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वे किसी एक सबजेक्ट पर जुनूनी तरीके से अपना फोकस बनाकर रखते हैं।

एस्पर्जर सिंड्रोम वाले लोगों में क्या खास होता है ?
एस्पर्जर सिंड्रोम तबतक कंट्रोल में रहता है जब तक वयस्क या बच्चे को उसके स्कूल या कॉलेज, वर्क प्लेस या उसकी लाइफ में किसी तरह की कोई गंभीर परेशानी ना आए। इसका एक निदान ये भी है कि इससे सिड्रोंम से ग्रस्त शख्स को उसके काम के लिए सांत्वना मिलती रहे। इस सिंड्रोम से पीड़ित बच्चे किसी खास ऐरिया में काफी एक्सपर्ट होते हैं, कह सकते हैं उसके चैंपियन, जैसे मैथमेटिक्स और साइंस में।

इस सिंड्रोम के क्या है अलग- अलग लक्षण
ऐसे बच्चे सीधे आंखों से संपर्क नहीं बना कर सकते। बच्चा ज्यादा भीड़भाड़ में रह नहीं पाता, साथ ही वो लोगों से जल्दी घुलमिल नहीं पाता। इस सिंड्रोम का एक लक्षण ये भी है कि वो रोबोटिक तरीके से बिहेव करने लगते हैं, किसी हंसी की बात पर मुस्कुराते या हंसते नहीं है। मजाक उनको समझ में नहीं आते हैं।

कब दिखाएं बच्चे को
अगर आपके बच्चें भी इस तरह के कोई लक्षण दिखाई देता है तो बच्चे को चाइल्ड स्पेशलिस्ट को जरूर दिखाएं। इसके साथ ही आप बच्चे को आपको एक मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास भी ले जा सकते हैं। जो एएसडी में स्पेशलिस्ट हो।

कंगना रनौत और ग्रेटा थनबर्ग भी इससे पीड़ित
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत भी इस एस्पर्जर सिंड्रोम बीमारी से जूझ रही हैं। वहीं ग्रेटा थनबर्ग जो अपने इनवायमेंट चेंज को लेकर बड़े-बड़े राजनेताओं से भिड़ती हैं साथ ही शानदार स्पीच देती है। टाइम मैग्जीन के कवर पेज पर भी आ चुकी हैं।
(Reference-https://www.webmd.com/)



Click it and Unblock the Notifications
