Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
आयुष मंत्रालय ने शेयर की अदरक पाक की रेसिपी, जानें इसे खाने के फायदे
सर्दियों में कफ और सीजनल फ्लू से राहत पाने के लिए अदरक का सेवन किया जाता है। अदरक का इस्तेमाल कच्ची गांठों और सूखी गांठों या सोंठ के पाउडर के तौर पर किया जा सकता है। वहीं, लोग सर्दियों में अदरक वाली चाय भारतीयों को खूब पसंद आती है। हाल ही में आयुष मंत्रालय ने अदरक के सेवन के एक ऐसा तरीका सुझाया जो आसान और असरदार है। मंत्रालय के सोशल मीडिया पेज पर इस अदरक की बर्फी या अदरक पाक के सेवन की सलाह दी। आयुष की तरफ से अदरक पाक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं इसके सेवन के स्वास्थ्य लाभों से जुड़ी जानकारी भी शेयर की।

अदरक पाक खाने के फायदे
अदरक पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है क्योंकि, इस मसाले में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पाचन शक्ति बढ़ाते हैं।
अदरक पाक खाने से भूख खुलती है और एपेटाइट बढ़ने से शरीर को भोजन के माध्यम से आवश्यक मात्रा में पोषक तत्व उपलब्ध करा पाना आसान हो पाता है।
सर्दियों में गले की खिचखिच, दर्द और अन्य समस्याएं आम हो जाती हैं। अदरक पाक के सेवन से इन समस्याओं से आराम मिलता है।
अदरक के एंटी-बैक्टेरियल और एंटी-फंगल तत्व सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों से भी आराम दिलाते हैं।

ये लोग न करें अदरक की बर्फी का सेवन
मंत्रालय की तरफ से यह भी सुझाव दिया गया कि अदरक पाक का सेवन करते समय सावधानी बरती जाए। आयुष के अनुसार, अदरक पाक की तासीर गर्म होती है और इसीलिए, अगर इसका सेवन सावधानी से नहीं किया जाता तो सेहत के लिए यह हानिकारक भी साबित हो सकता है। आयुष ने जिन स्थितियों में अदरक पाक या जिंजर कैंडी का सेवन नहीं करने की सलाह दी वो इस प्रकार हैं-
खाली पेट अदरक की बर्फी का सेवन नहीं करना चाहिए।
एसिड पेप्टिक डिसॉर्डर या इससे जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों को अदरक पाक का सेवन नहीं करना चाहिए।
अदरक के स्वास्थ्य लाभों का फायदा पाने के लिए अपने चिकित्सक के सुझाव के आधार पर आप अदरक की चटनी, अदरक की चाय और अदरक का हलवा बनाकर अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
