Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
आटे से ज्यादा न्यूट्रिशन है केले के छिलके में, कुकीज पर हुई रिसर्च में सामने आई ये बात
केला एक ऐसा फल है, जो अधिकांश लोगों को पसंद आता है। बल्कि केला खाने वालों का एनर्जी लेवल सामान्य व्यक्ति से ज्यादा होता है। क्यूंकि ये विटामिन, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप ये बात जानते है कि ना सिर्फ केला बल्कि इसका छिलका भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप भी अब तक केला खाने के बाद इसके छिलके को फेंकने की गलती कर रहे थे तो हमारा ये आर्टिकल जरूर पढ़ें। ताकि आप इसके सही उपयोग के बारे में जान सकें।

स्टडी में हुआ खुलासा
दरअसल एसीएस फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी जर्नल में हुई एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि कुकीज में आटे के बजाय केले का छिलका मिलाने से उसकी न्यूट्रीशन वेल्यू बढ़ सकती है। खास बात ये है कि इस नए एक्सपीरियमेंट के बाद कुकीज के टेस्ट और टेक्सचर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ा।

इस तरह हुई रिसर्च
इस रिसर्च में केले के छिलके का आटा तैयार करने के लिए सबसे पहले अच्छी तरह से धुले हुए पके केले के छिलके निकाले गए। फिर केले के छिलके को ब्लांच करने और सुखाने के बाद, रिसचर्स ने केले के छिलके को आटे के रूप में बारीक पीस लिया और कुकीज़ की रेसिपी में केले के छिलके के आटे को रिफाइंड गेहूं के आटे की जगह शामिल कर लिया। रिसचर्स ने अलग-अलग मात्रा लेकर कुकीज़ के पांच बैच तैयार किए। जिसमें ये बात सामने आई कि कुकीज़ में केले के छिलके का आटा मिलाने से मॉइश्चर और मिनरल की मात्रा बढ़ी, लेकिन इसमें फैट और प्रोटीन की मात्रा कम थी। इसके अलावा, केले के छिलके के आटे से बनी कुकीज़ में अधिक फेनोलिक कंपाउंड और एंटीऑक्सीडेंट लेवल भी पाया गया। साफ शब्दों में कहें, तो प्रोटीन के लेवल में गिरावट को छोड़कर, कुकीज़ में केले के छिलके के आटे के स्तर को बढ़ाने से इसकी न्यूट्रीशन वेल्यू में सुधार की बात सामने आई। इसके अलावा कुकीज में केले के छिलके का आटा शामिल करने का एक फायदा ये भी हुआ कि लंबे समय तक उसका टेस्ट बरकरार रहा।

केले के छिलके के सेवन से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ
- केले के छिलके में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट के कारण इसे हेल्दी डाइट माना जाता है। केले के छिलके में हाई लेवल के फेनोलिक कंपाउंड होते हैं जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबॉयल गुण होते हैं। इन फेनोलिक कंपाउंड में सूजनरोधी प्रभाव भी हो सकते हैं और ये डायबिटीज और ब्लड प्रेशर वाले व्यक्तियों को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता हैं।
- केले के छिलके प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और अमीनो एसिड से भी भरपूर होते हैं।
- केले के छिलके में अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन भी काफी मात्रा मंा होता है जो नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है। इसके अलावा, केले के छिलके में मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम मांसपेशियों को आराम देते हैं। हाई एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण इसे चाय के साथ भी इस्तेमाल किया जाता है।
- केले के छिलके के आटे का उपयोग ब्रेड और केक सहित कई फूड आइटम्स के पोषण गुणों को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।
- फाइबर से भरपूर केले के छिलके डायजेस्टिव सिस्टम को रेगुलेट करने में मदद कर सकते हैं, ये कब्ज और दस्त दोनों को कम कर सकता हैं। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम वाले लोगों के लिए केले के छिलके का सेवन विशेष रूप से लाभप्रद हो सकता है।
- विटामिन ए आपकी आंखों को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। केले और केले के छिलके दोनों में यह विटामिन प्रचुर मात्रा में होता है।
- केले के छिलके पॉलीफेनोल्स, कैरोटीनॉयड और अन्य एंटीऑक्सिडेंट से भरे होते हैं जो आपके शरीर में कैंसर पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। विशेष रूप से, कच्चे केले के छिलके खाने से एंटीऑक्सीडेंट का लेवल बढ़ सकता है , जिससे कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
