Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
खाने के बाद न फेंके केले का छिलका, गले के दर्द में देगा राहत
केले के छिलके को खाने के बाद आप उसका क्या करते हैं? यदि आप उत्तर देते हैं कि आप इसे फेंक देते हैं, तो इसे अभी से न करें क्योंकि केले का छिलका बहुत उपयोगी होता है। त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने और बालों को मजबूत बनाने के लिए आप केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन यह सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होता है।
ये आप न समझना कि हम आपको केले का छिलका खाने के लिए कह रहे हैं, बल्कि स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए आप केले के छिलके को बिना खाए ही इस्तेमाल कर सकते हैं। मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट सोनाली सभरवाल ने भी केले के छिलके का ऐसा ही एक इस्तेमाल के बारे में बताया है। सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे आप बिना केले का छिलका खाए गले की खराश से राहत पा सकते हैं.
तो अगर आपके गले में भी सर्दी-खांसी की वजह से दर्द हो रहा है तो आप भी इस नुस्खे को आजमा सकते हैं। यह बहुत ही आसान है और इससे आपको कितना फायदा होगा ये तो रेसिपी को ट्राई करने के बाद ही पता चलेगा।

कैसे करें केले के छिलके का इस्तेमाल
सबसे पहले आपको केले के छिलके को चार भागों में काटना है। आप पुराने केले के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन पुराने केले के छिलकों से महक आएगी, इसलिए बेहतर होगा कि नए केले के छिलके ही इस्तेमाल करें।
- अब पैन को गैस पर रखें और उस पर केले का छिलका गर्म करें। ध्यान रहे कि आपको केले के छिलके को तेज आंच पर गर्म करने की जरूरत नहीं है।
जब केले का छिलका गर्म हो जाए तो आपको एक तौलिया या सूती कपड़ा लेना है। इस कपड़े में आपको केले के गर्म छिलकों को लपेटना है और फिर कपड़े को मोड़ना है।
इसके बाद आप इस कपड़े को अपने गले में लगा लें। अगर कपड़ा इतना बड़ा है कि आप इसे अपने गले में लपेट सकते हैं, तो यह और भी अच्छा है। इसके साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आपकी त्वचा केले के छिलके की गर्मी को झेल पाएगी या नहीं।
अब कपड़ा गर्म होने तक गर्दन को दबाते रहें।

इन बातों का रखें ध्यान
इस सिंकाई को तभी करें जब आपके गले में खराश हो और सर्दी-खांसी के कारण दर्द हो। अगर आपको गले से जुड़ी कोई और समस्या है तो ऐसा बिल्कुल न करें।
केले के छिलके से गले को सिकोड़ने के बाद कुछ देर के लिए दूसरे कपड़े से गले को ढक लें।
इस सिंकाई के बाद ठंडा पानी न पिएं, वरना इसका असर विपरित भी हो सकता है।

इन चीजों के लिए भी काम में आता है केले का छिलका
आंखों की थकान दूर करने के लिए केले के छिलकों को फ्रिज में रखें और ठंडा होने पर आंखों पर लगाएं।
अगर आपको पैरों में दर्द हो रहा है और आप उसे सेक करना चाहते हैं तो केले के छिलकों को गर्म करके एक कपड़े में बांध लें और फिर सेक कर लें।
अगर आपको घाव हो गया है और उसमें सूजन आ रही है तो घाव पर ताजा केले का छिलका लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
