Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बॉडी को रिचार्ज करने के लिए दिन की शुरुआत में बस खाएं एक सेब
कहते हैं कि हर दिन एक सेब का सेवन आपको बीमारियों से दूर रखता है, लेकिन यह आपको नींद से भी दूर रखता है। वैसे भी सुबह के समय आपके द्वारा सबसे पहले खाई जाने वाली चीज आपकी सेहत पर अपना व्यापक प्रभाव डालती है। यह देखने में आता है कि अधिकतर लोग दिन की शुरुआत में सबसे पहले चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। यह उनके आलस्य को दूर करके बॉडी को रिचार्ज करने में मददगार है। कई लोग तो ऐसे भी होते हैं, जिनकी सुबह चाय या कॉफी के कप के बिना होती ही नहीं है। लेकिन एक सच यह भी है कि दिन की शुरुआत में इनका सेवन करने से व्यक्ति को जलन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके स्थान पर आप सेब का सेवन करें। यह आपको अधिक एक्टिव फील करवाएगा, साथ ही इससे आपको बस लाभ ही लाभ मिलेंगे। तो चलिए आज इस लेख में जानते हैं कि सुबह के समय सेब खाना अधिक लाभदायक क्यों है-

सुबह के समय सेब ही क्यों खाएं?
हेल्थ एक्सपर्ट अक्सर चाय या कॉफी की जगह सेब खाने की सिफारिश करते हैं। आमतौर पर, लोग मानते हैं कि चाय या कॉफी में मौजूद कैफीन आपको एक्टिव फील करवाता है। भले ही सेब में कैफीन न हो, लेकिन उनमें प्राकृतिक शर्करा होती है जो आपको सुबह एक्टिव फील करवाने में मदद करेगी। यह आपको स्थायी ऊर्जा भी देता है और इसमें फाइबर होता है जो रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित करता है। जब आपको पर्याप्त ऊर्जा मिलती है तो आपके लिए अपने दिनभर के काम करने में मदद मिलती है।

क्या कहती हैं स्टडीज
कई अध्ययनों में भी यह बात साबित हो चुकी है कि अगर सुबह के समय एक सेब खाया जाता है, तो इससे व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है। अध्ययनों के अनुसार, सेब डायटरी फाइबर, पेक्टिन से भरपूर होते हैं, जो इसके छिलके में पाया जाता है। चूंकि अधिकांश लोगों को सही तरह से नींद ना लेने या फिर देर से खाने की आदतों के कारण पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, इसलिए सुबह उठकर सेब खाना एक अच्छा विचार है। इस प्रकार, सुबह एक सेब खाने से आपको मल त्याग में मदद मिलती है। यह किसी भी अन्य फल की तुलना कहीं अधिक बेहतर है।

टॉक्सिन्स को भी निकालता है बाहर
सुबह के समय अगर सेब का सेवन किया जाता है तो इसमें मौजूद पेक्टिन लैक्टिक एसिड की रक्षा करने में भी मदद कर सकता है। साथ ही, इसमें मौजूद बैक्टीरिया कोलन में बेहतर तरीके से बढ़ने में मदद करता है, जिससे आपके पाचन तंत्र को लाभ मिलता है। इतना ही नहीं, सेब में मौजूद पेक्टिन बॉडी से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में मदद करता है। यह कैंसर पैदा करने वाले पदार्थ कार्सिनोजेन्स को खत्म कर सकता है।

शाम के समय सेब खाने से क्या होगा?
यूं तो सेब को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है, लेकिन फिर भी रात में या शाम के समय सेब खाने की सलाह नहीं दी जाती है। अगर आप आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपको विपरीत परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, शाम के समय इन्हें खाने से आपके गैस की समस्या हो सकती है। साथ ही, आप काफी असहज महसूस करेंगे।

सेब के सेहत के लिए फायदे
सेब को सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी माना गया है। इसके सेवन से व्यक्ति को कई लाभ मिल सकते हैं। जैसे-
• सेब में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जो शरीर में कार्ब अपटेक को कम करने में मदद कर सकते हैं। जिसके कारण रक्त प्रवाह में रक्त शर्करा के स्तर में उतार-चढ़ाव को रोकने में मदद मिलती है।
• सेब आयरन का एक समृद्ध स्रोत है, इसलिए एनीमिया के रोगियों को इस फल का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
• अगर आप हेल्दी वेट लॉस करना चाहते हैं तो ऐसे में सेब खाना चाहिए। सेब में फाइबर की अधिकता आपको भरा हुआ महसूस करा सकती है और आपको लंबे समय तक तृप्त रख सकती है।
• सेब पाचन तंत्र में मेटाबॉलिज्म को नियंत्रण में रखते हैं और शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
